Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. करीब दो करोड़ 32 लाख एक्टिव केस हैं और साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. इस महामारी ने करीब एक साल में दुनिया भर में करीब 16 लाख लोगों की जान ले ली है.
भारत में सोमवार की सुबह तक कोरोना वायरससंक्रमण के कुल मामलों की संख्या 98.84 लाख से अधिक हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोमवार यानी 14 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 27,071 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं. इस अवधि में 336 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 98,84,100 हो चुके हैं. वहीं, अब तक देश में कोरोना से कुल 1,43,355 मौतें हो चुकी हैं.