विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2020

भारत में थम नहीं रहा कोरोना का कहर: 16 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 1324 मामले और 31 मौत

Coronavirus India News: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 16116 हो गई है.

भारत में थम नहीं रहा कोरोना का कहर: 16 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 1324 मामले और 31 मौत
Coronavirus India News: भारत में थम नहीं रहे कोरोना के मामले.
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 16116 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 519 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 2302 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

प्रवासी मजदूरों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति नहीं
गृहमंत्रालय ने रविवार को सभी राज्यों को सलाह जारी करते हुए कहा है कि कुछ आर्थिक गतिविधियों के लिए दी जा रही अनुमति के दौरान प्रवासी मजदूरों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. साथ ही ये भी साफ किया है कि जो भी मजदूर लॉकडाउन की वजह से राहत शिविरों में रह रहे हैं स्थानीय प्रशासन द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

दिल्ली में लॉकडाउन में कोई छूट नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा- दिल्ली में अभी लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई महीनों में विदेशों से जो लोग आए वो सबसे ज्यादा दिल्ली में आए हैं क्योंकि यह देश की राजधानी है. इसलिए सबसे ज्यादा मार दिल्ली को बर्दाश्त करनी पड़ी. मरकज के चलते भी जो हुआ उसकी मार भी दिल्ली को बर्दाश्त करनी पड़ी. CM केजरीवाल ने कहा कि अगर ढिलाई दी और स्थिति खराब हुई तो कभी खुद को माफ नहीं कर पाएंगे इसलिए हमने फैसला किया है दिल्लीवालों की जिंदगी का ध्यान रखते हुए कि फिलहाल लॉक डाउन की शर्तों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी. एक हफ्ते बाद दोबारा स्थिति पर विचार करेंगे.

VIDEO: दिल्ली में अभी लॉकडाउन में ढील नहीं : CM अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Update, PM Modi, Nizamuddin Markaz, Coronavirus Lockdown, Coronavirus India News In Hindi, Coronavirus India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com