महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र सरकार से कोविड-19 टीके की 2.20 करोड़ खुराक मांगी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को 15 मार्च को लिखे पत्र में टोपे ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह राज्य को प्रत्येक सप्ताह 20 लाख खुराक की आपूर्ति करे. टोपे मंगलवार को खुद दिल्ली गए हैं. टोपे ने पत्र में कहा, 'राज्य सरकार 60 साल से अधिक उम्र के तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 से वर्ष अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की योजना बना रही है. उसे अगले साढ़े तीन महीने में कोविड-19 टीके (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) की 2.20 करोड़ खुराकों की जरूरत है. आप से आग्रह है कि महाराष्ट्र को प्रत्येक सप्ताह 20 लाख खुराकों की आपूर्ति करें.'
आनंद महिंद्रा ने दी खास सलाह, बताया- कैसे महाराष्ट्र में कोरोना पर पाया जा सकता है काबू
महाराष्ट्र, देश में कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को लिखे पत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर काबू के लिए राज्य सरकार के उपायों पर निराशा जताई थी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पत्र में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि राज्य स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गंभीर नहीं है. एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने सात से 11 मार्च के बीच महाराष्ट्र का दौरा किया था और कोविड-19 की स्थिति पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की थी.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 15,051 नए मामले आए थे और 48 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले 23,29,464 पहुंच गए जबकि 52,909 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है.
Video : महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ता कहर, 16 जिले सबसे ज्यादा प्रभावि
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं