देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus cases in Maharashtra) फिर से बढ़ने पर चिंता जताई है. आनंद महिंद्रा ने इसे लेकर अपने एक ट्वीट के जरिए खास सलाह दी है. उन्होंने कहा, कि महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं, उनको लेकर निश्चित तौर पर फिक्र होनी चाहिए और इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिएं. हालांकि, उन्होंने लॉकडाउन (lockdown) लगाने की बजाय टीकाकरण (vaccination) तेज करने की मांग की है.
आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लागू करने से जुड़ी एक खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, देश में हर रोज कोरोना के जो नए मामले आ रहे हैं, उसमें आधे से ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं. महाराष्ट्र देश की आर्थिक गतिविधि का केंद्र है, यहां कड़ी पाबंदिया या लॉकडाउन राज्य को कमजोर करेगा. मेरा मानना है कि महाराष्ट्र में हर इच्छुक व्यक्ति को टीका लगाया जाए. इसके लिए आपातकालीन अनुमति दी जाए और टीकाकरण तेज किया जाए. जहां तक मेरी जानकारी है, देश में वैक्सीन की कमी नहीं है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Over half the new daily cases are in Maharashtra.The state is the nerve-centre of the country's economic activity & more lockdowns will be debilitating. Maharashtra needs emergency permission to vaccinate EVERY willing person. No shortage of vaccines. @PMOIndia @drharshvardhan https://t.co/AemBFcrAd7
— anand mahindra (@anandmahindra) March 15, 2021
उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को टैग भी किया है. ट्विटर पर एक यूजर के महाराष्ट्र में टेस्टिंग तेज करने की सलाह पर भी आनंद महिंद्रा ने वैक्सीनेशन में तेजी की बात कही है. आनंद महिंद्रा ने कहा, कि मैं टेस्टिंग तेज करने की बात ये भी सहमत हूं ,लेकिन जब तक टीकाकरण में तेजी नहीं आएगी, हम कोरोना की कभी दूसरी, कभी तीसरी तो कभी चौथी वेव का शिकार होंगे.
I agree. But if we don't speed up the vaccination rate we will suffer second, third and fourth waves. https://t.co/sQMYgqEJhz
— anand mahindra (@anandmahindra) March 15, 2021
बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 15,051 नए मामले आए थे, तथा COVID-19 के चलते पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई थी. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की तादाद 23,29,464 तक पहुंच गई है, और अब तक कुल 52,909 लोगों की इस रोग से मौत हुई है. राज्यभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 10,671 संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी भी मिली है, और इसी के साथ ठीक हो चुके लोगों की कुल तादाद बढ़कर 21,44,743 हो गई है. महाराष्ट्र में इस वक्त 1,30,547 मरीजों का इलाज चल रहा है, और मरीज़ों के ठीक होने की दर 92.07 प्रतिशत है, जबकि कोरोना के मामलों में राज्य की मृत्यु दर 2.27 प्रतिशत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं