उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा की धरती पर आयोजित राजा भैया की श्रीराम कथा में एक ऐसी शख्सियत पहुंची, जिन्हें देखने के लिए लोगों की निगाहें ठहर गईं.
बिहार में 'गोल्डन मैन' के नाम से मशहूर प्रेम कुमार सिंह अपने अनोखे अंदाज में कथा स्थल पहुंचे. प्रेम कुमार सिंह के शरीर पर करीब 6.3 किलो सोने के आभूषण थे, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.
गले में मोटी चेन, हाथ में कंगन
गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, हाथों में कंगन और शरीर पर सोने के भारी-भरकम आभूषणों से सजे प्रेम कुमार सिंह देखते ही देखते श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए.
कथा स्थल पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. कोई उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा तो कोई तस्वीर खिंचवाने के लिए आगे आता नजर आया.

Photo Credit: NDTV
धार्मिक आयोजन के बीच सोने से लदे गोल्डन मैन की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई. बिहार से पहुंचे प्रेम कुमार सिंह ने अपनी खास पहचान और शाही अंदाज से कुंडा की रामकथा में खूब सुर्खियां बटोरीं.
यह भी पढ़ें | गले लगाया, गोद में उठाया, पैर छूने की कोशिश भी की... जब मिल बैठे बृजभूषण और बाबा रामदेव; वीडियो वायरल
कौन हैं प्रेम कुमार सिंह
प्रेम सिंह बिहार के भोजपुर जिले के बासदेवपुर गांव के रहने वाले हैं. वह पेशे से किसान और सरकारी ठेकेदार हैं. वह सोना खरीदने के अनोखे शौक के कारण पूरे देश में 'गोल्डमैन ऑफ बिहार' के नाम से मशहूर हैं.
प्रेम सिंह की दीवानगी सिर्फ सोने के गहनों तक ही सीमित नहीं है. बताया जाता है कि इनके पास 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी एक खास बुलेट बाइक भी है.
उनके पास दर्जनों भारी सोने की चेन, अंगूठियां, कड़े और हनुमान जी का विशेष लॉकेट शामिल है, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं