- महाराष्ट्र में कोरोना के 9,855 नए मामले
- 42 और कोरोनावायरस मरीजों की मौत
- राज्य में कोरोना के 82,343 एक्टिव केस
महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोनावायरस (Coronavirus Cases in Maharashtra) के 9,855 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,79,185 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महामारी से 42 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 52,280 पर पहुंच गई. महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 20,43,349 मरीज ठीक हो चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में 82,343 मरीज उपचाराधीन हैं.
राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,121 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही शहर में कुल मामले बढ़कर 3,28,742 हो गए. मुंबई में कोविड-19 से 6 और मरीजों की मौत हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र, सरकारी अधिकारी समेत 25 लोग कोरोना पॉजिटिव
बताते चलें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के अस्पताल में कोविड-19 टीके (Coronavirus Vaccine) की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद 45 साल के एक व्यक्ति की बीते मंगलवार को मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय चिकित्सक के चालक के तौर पर काम करने वाले सुखदेओ किरदित को पूर्वाह्न 11 बजे टीका दिया गया था. उन्होंने बताया कि टीका केंद्र के प्रतीक्षालय में बैठे रहने के दौरान उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की. उन्होंने बताया, 'इसके बाद किरदित को पास के आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.'
VIDEO: CM उद्धव ठाकरे की लॉकडाउन की चेतावनी के बावजूद बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं