कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी. सीएम नीतीश के अनुसार सोमवार को सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत मार्ग निर्देशिका और अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है.
Read Also: डॉक्टर दोस्तों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया" : कोरोना संकट पर बोले बिहार BJP चीफ
कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 4, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार में कोरोना के हालात लगातार अनियंत्रित दिखाई दे रहे हैं. प्रवासी श्रामिकों के लौटने के बाद संक्रमण के तेजी से फैलने के आसार हैं. ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. बिहार देश के उन कुछ शीर्ष राज्यों में शामिल है जहां एक्टिव मरीजों के 81.46 फीसदी मामले शामिल हैं. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में फिलहाल जितने एक्टिव मरीज हैं उनमें से 81.46 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में हैं.
Read Also: बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया शोक
अगर राज्य के आंकड़ों की बात करें तो बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 82 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 2821 हो गई और पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने के बाद से इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 509047 हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं