कहते हैं कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते या नसीहत नहीं देते! खुद शोएब अख्तर के करियर के दिनों में और उनके संन्यास के बाद हालिया सालों मैदान पर कई अटपटें हरकते देखी गईं, लेकिन अब एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में खिताबी जीत के बाद भारतीय बच्चों ने थोड़ा जश्न क्या मनाया कि शोएब अख्तर को मूल्य याद आ गए हैं. यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूर्व में पाकिस्तानी जूनियर खिलाड़ियों ने भारतीय टीम पर फब्तियां कसीं या इस तरह का जश्न मनाया, तो तब शोएब अख्तर को मूल्य क्यों याद नहीं आए? या फिर अख्तर जाने-अनजाने में यह रह हैं हैं का पाकिस्तानी संस्कृति में मूल्य ही नहीं हैं? अख्तर ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत के आक्रामक जश्न पर प्रतिक्रिया दी और भारतीय टीम को बधाई भी दी.
भले ही उन्होंने युवा भारतीय खिलाड़ियों की लड़ने की भावना की सराहना की, लेकिन साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि मैदान पर मुकाबला करते समय क्रिकेटरों को कुछ खास मूल्यों का सम्मान करना चाहिए. शनिवार को अल आमेरत में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर अपना रिकॉर्ड नौवां अंडर-19 एशिया कप खिताब अपने नाम किया. इसी मुकाबले पर पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बतौर गेस्ट आए शोए अख्तर ने कहा कि अपने करियर के दौरान जिन कई भारतीय खिलाड़ियों का सामना उन्होंने किया, उनके साथ उनके दोस्ताना रिश्ते रहे हैं और उनका मानना है कि खेल में सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए. मैच के बाद अख्तर ने कहा, 'हमें सिर्फ क्रिकेट ही नहीं खेलना है, बल्कि हमें मूल्यों के साथ भी चलना है. आज भी, मैं सचिन तेंदुलकर के बारे में अच्छी बातें कहता हूं. मैं अब भी मानता हूँ कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली, हम सब अच्छे दोस्त हैं. हमने कभी एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी.'
वहीं, फाइनल मुकाबला हारने के बावजूद अख्तर को लगता है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान ज्यादा मजबूत टीम रही थी. उनका मानना था कि जब खिताब दांव पर था, तो वे दबाव से नहीं निपट पाए, जबकि भारत ने अहम पलों को बेहतर तरीके से संभाला.
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा, 'अंडर-19 भारतीय लड़कों के लिए मेरा संदेश है कि आक्रामकता जरूर दिखाएं. मुझे यह पसंद आया. लेकिन पाकिस्तान कहीं बेहतर टीम थी. वह पूरे टूर्नामेंट में बहुत बेहतर खेली. फाइनल में वे किसी तरह दबाव को संभाल नहीं पाए. हमेशा की तरह, भारत जानता है कि महत्वपूर्ण पलों में दबाव को कैसे संभाला जाता है.' उन्होंने फाइनल में प्रदर्शन के लिए भारत को बधाई भी दी. अख्तर ने कहा, "भारत को बधाई। उन्होंने कमाल का क्रिकेट खेला. भारत के पास आक्रामकता, विश्वास और मैच को फिनिश करने वाले खिलाड़ी थे.'
अब जब शोएब अख्तर भारतीयों को मूल्य का पाठ पढ़ा रहे हैं, तो आपको बताते हैं कि कब-कब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बर्ताव से लक्ष्मण रेखा पार की.
1. अंडर-19 एशिया कप 2026 (ग्रुप स्टेज मैच - 8 नवंबर 2026): हालिया फाइनल विवाद की जड़ इसी टूर्नामेंट के लीग मैच में हुई घटना थी
घटना का विवरण: 8 नवंबर 2026 को ओमान में खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया था.
अभद्रता और गाली-गलौज: भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी यशवीर गौड़ ने 16 नवंबर 2026 को एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि दीवाली के दिन खेले गए इस मैच को जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को गालियां दी थीं और अपमानजनक व्यवहार किया था.
असर: यशवीर के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इसी अभद्रता ने भारतीय टीम के भीतर आक्रोश भर दिया था. इसी का जवाब भारतीय खिलाड़ियों ने 14 नवंबर 2026 को फाइनल जीतने के बाद आक्रामक जश्न मनाकर दिया. अब सवाल है कि जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने वार किया, तब शोएब अख्तर को मूल्य क्यों याद नहीं आए? भारतीयों के ही जवाब देने पर क्यों याद आए?
2. अंडर-19 एशिया कप 2025 (फाइनल - 21 दिसंबर 2025): दुबई में खेले गए पिछले एशिया कप फाइनल में भी दोनों टीमों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक और उकसावे की घटनाएं सामने आई थीं
घटना का विवरण: इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बनाए थे और भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
मैदान पर टकराव: भारतीय पारी के तीसरे ही ओवर में जब भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे आउट हुए, तो पाकिस्तानी गेंदबाज ने उनके बेहद करीब जाकर आक्रामक और उकसाने वाले अंदाज में जश्न मनाया. इसके बाद आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी गेंदबाज के बीच मैदान पर तीखी बहस और आमना-सामना देखने को मिला.
लगातार स्लेजिंग: पूरे मैच के दौरान पाकिस्तानी फील्डरों और गेंदबाजों द्वारा भारतीय बल्लेबाजों (जिनमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे) पर लगातार छींटाकशी और अभद्र इशारे किए गए, जिसके जवाब में भारतीय खिलाड़ियों ने भी आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी. सवाल है कि तब अख्तर को मूल्य क्यों याद नहीं आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं