बिहार (Bihar) में 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) से पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) के छोटे भाई समेत 97 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2,739 हो गई है. इसके अलावा संक्रमण के 13,534 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,97,640 हो गई . सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65) का आज पटना के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पटना शहर के गुलाबीघाट पर सुशील ने अपने छोटे भाई की चिता को मुखाग्नि दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक कुमार मोदी की कोरोना से मौत होने पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार मोदी का निधन दुखद है. वे एक सामाजिक व्यक्ति थे. सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी. उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अशोक मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक मोदी के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. इस असीम वेदना की घड़ी में मेरी संवेदनाएं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के परिवार के साथ हैं. उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 97 मरीजों की मौत हुई है. बिहार में शनिवार अपराह्न 4 बजे से रविवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 13,534 नए मामले प्रकाश में आए हैं. इनमें से 2,748 मामले राजधानी पटना में सामने आए हैं. राज्य में अब तक कुल 4,97,640 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से 38,4955 लोग ठीक हो चुके हैं. 24 घंटे में 11,694 लोग ठीक हुए हैं.
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 89,393 नमूनों की जांच की गई. पिछले साल से अब तक कुल 26,52,9576 नमूनों की जांच की जा चुकी है . बिहार में वर्तमान में कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,09,945 है. राज्य में रविवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के 59,835 लोगों ने कोविड 19 का टीका लगवाया. प्रदेश में अबतक 72,95,165 लोग टीका लगवा चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों के साथ-साथ जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा सत्यापित गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों (प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक एवं बेव मीडिया आदि) को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए फ्रंटलाइन कर्मियों की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है.
डॉक्टर दोस्तों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया" : कोरोना संकट पर बोले बिहार BJP चीफ
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा.
बिहार: अंतिम संस्कार के लिए शवों की कतार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं