कोरोनावायरस (Coronavirus) से भारत में अब तक 1,55,252 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 11,067 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,58,371 हो गए.हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना से राहत की खबर है.दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 10,884 हो गई. एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से कोई मृत्यु नहीं हुई थी.
लगभग नौ महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई. मंगलवार को संक्रमण के कुल 100 मामले सामने आए.
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,387 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,884 हो गई.बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,046 है. अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को संकमण दर 0.19 प्रतिशत रही.दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम हैं.दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 66,803 जांच की गई, जिसके बाद ये 127 नए मामले सामने आए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं