विज्ञापन

ड्रग्स केस में आर्यन का नाम हटाने के लिए SRK से मांगे थे 25 करोड़? समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दिया ये जवाब

कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में कथित तौर पर शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर रिश्वत मांगने के आरोप हैं.

ड्रग्स केस में आर्यन का नाम हटाने के लिए SRK से मांगे थे 25 करोड़? समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दिया ये जवाब
समीर वानखेड़े, शाहरुख खान और आर्यन खान. (फाइल फोटो)
  • NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने रिश्वत मांगने के आरोपों का हाई कोर्ट में पूरी तरह खंडन किया
  • आर्यन खान को 2021 में कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, बाद में वह बरी हो गए थे
  • CBI ने FIR में आरोप लगाया था कि वानखेड़े ने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन आरोपों का जोरदार खंडन किया कि उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन खान को हाई-प्रोफाइल कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में 'बचाने' के लिए रिश्वत मांगी थी या ली थी.

आर्यन खान को 2021 में कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े थे. बाद में आर्यन खान को इस केस में जमानत मिल गई थी. 

हालांकि पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई. CBI ने अपनी FIR में आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े ने आर्यन खान का नाम जांच से हटाने के लिए शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. 

यह भी पढ़ेंः 2026 में Shah Rukh Khan के नेटवर्थ में आई 13.5% की गिरावट, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर सितारों में ‘किंग खान' का दबदबा बरकरार 

Latest and Breaking News on NDTV

वानखेड़े ने अब क्या कहा?

इस मामले में सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान वानखेड़े के वकील आबाद पोंडा ने कहा कि क्रूड ड्रग्स केस की जांच के दौरान शाहरुख खान या उनके परिवार से न ही रिश्वत मांगी गई और न ही रिश्वत ली गई. 

वकील ने तर्क दिया कि वानखेड़े को 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग या शाहरुख खान से पैसे ऐंठने के किसी भी सीधे प्रयास से जोड़ने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि CBI की FIR में उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पैसे लिए थे और यह तर्क दिया कि वानखेड़े व्यक्तिगत रूप से ऐसे लेन-देन में शामिल नहीं थे.

यह भी पढ़ेंः शाहरुख खान का बंगला मन्नत है जन्नत, पूल से लेकर बेडरूम है आलीशान, वायरल हुई वो तस्वीरें जो कभी नहीं आई सामने

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला?

2021 में कार्डेलिया क्रूज में NCB ने छापा मारा था. इस छापेमारी के दौरान आर्यन खान और कई लोगों को ड्रग्स के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी और आखिरकार उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था.

2025 में CBI ने एक FIR दर्ज की थी, जिसमें समीर वानखेड़े और 4 अन्य लोगों पर रिश्वत लेने और जबरन वसूली के आरोप लगाए गए थे. CBI उन आरोपों की जांच कर रही है कि वानखेड़े ने शाहरुख खान के परिवार से उनके बेटे को मामले में न फंसाने के बदले में 25 करोड़ रुपये मांगे थे. इस मामले में पिछले साल ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का एक केस दर्ज किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com