केरल की एलडीएफ सरकार ने रविवार को कहा कि वह लोकप्रिय कर्नाटक ब्रांड नंदिनी के दूध और दुग्ध उत्पादों के राज्य में प्रवेश को लेकर चिंतित है. केरल ने जोर देकर कहा कि वह इस कदम का कड़ा विरोध करेगा. पशुपालन, डेयरी विकास और दुग्ध सहकारिता राज्यमंत्री जे चिनचुरानी ने कहा कि केरल ने इस मुद्दे को हल करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को एक शिकायत दी है.
मंत्री ने एक टीवी चैनल से कहा, "एनडीडीबी द्वारा नंदिनी के साथ विचार-विमर्श करने के बाद हम कोई और कदम उठाएंगे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस मामले में केंद्र के हस्तक्षेप के बाद नंदिनी केरल में अपने दूध और दुग्ध उत्पादों को बेचने के अपने फैसले को वापस लेगी.
मंत्री ने कहा कि कर्नाटक दुग्ध विपणन संघ (केएमएमएफ) द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला व्यापारिक नाम नंदिनी है. नंदिनी के साथ-साथ केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) मिल्मा भी सरकार द्वारा संचालित संगठन है. इसलिए, एक के दूसरे राज्य में जाने पर उस राज्य की अनुमति होनी चाहिए.
नंदिनी द्वारा मिल्मा की तुलना में लगभग 7 रुपये कम कीमत पर दूध बेचने के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यह संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले जब केरल में दूध की कमी थी तब कर्नाटक सरकार की अनुमति से यहां नंदिनी का दूध बेचा जाता था और तब इसकी दरें कम नहीं होती थीं.
इस मुद्दे पर डेयरी किसानों के रुख के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि कई लोगों ने सरकार से संपर्क किया है और कहा है कि केवल मिल्मा को ही केरल में काम करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं