विज्ञापन

महिलाओं के खाते में पैसे, 25 लाख का कैशलेस इलाज... असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 गारंटी का किया ऐलान

असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 6 गारंटी का ऐलान किया है. लखीमपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इन 6 गारंटियों का ऐलान किया है.

महिलाओं के खाते में पैसे, 25 लाख का कैशलेस इलाज... असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 गारंटी का किया ऐलान
असम के लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष खरगे.
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 6 गारंटियों की घोषणा की, जिनमें महिलाओं को मासिक नकद हस्तांतरण शामिल है.
  • हर परिवार को 25 लाख रुपए का कैशलेस हेल्थ कवर और व्यवसाय बढ़ाने के लिए पचास हजार रुपए दिए जाएंगे.
  • कांग्रेस ने मशहूर गायक जूबिन गर्ग के मामले में सौ दिन में फैसला कराने का वादा भी किया है.
लखीमपुर:

Congress Guarantees for Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने रविवार को 6 गारंटी का ऐलान किया है. कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखीमपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में इन पांच गारंटी का ऐलान किया. कांग्रेस के 6 गांरटी में हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मासिक नकद हस्तांतरण, हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर सहित अन्य बड़ी घोषणाएं की गई है. मालूम हो कि असम में दो टर्म से बीजेपी की सरकार है. यहां कांग्रेस की चुनौती की बीजेपी की हैट्रिक को रोकना है. 

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 6 गारंटी

  1. हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मासिक नकद हस्तांतरण.
  2. इसके अलावा, व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए ₹50,000 की राशि.
  3. हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर की गारंटी होगी.
  4. मशहूर गायक, स्वर्गीय जूबिन गर्ग के मामले में 100 दिन में न्याय दिलाया जाएगा.
  5. 10 लाख KHILONJIYA – भूमिपुत्रों का  EKSONIA (annual पट्टा) को मियादी पट्टा (periodic पट्टा).
  6. Senior Citizens के लिए हर महीने 1250 रुपए कांग्रेस सरकार देगी, इसके साथ ही एक अलग मंत्रालय बनेगा जो बुजुर्ग लोगों के मामलों को देखेगा.

असम में डबल इंजन नहीं डबल लूट की सरकारः खरगे

असम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि BJP और उसके सहयोगी दलों ने असम में करप्शन का जाल फैला दिया है- हर जगह सिर्फ रिश्वत की बातें हो रही हैं. BJP कहती है- असम में 'डबल इंजन' की सरकार है, लेकिन असलियत में ये 'डबल लूट' की सरकार है.

हिमंता असम के लोगों को डराता-धमकाता हैः खरगे

असम सीएम पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हिमंता बिस्वा सरमा असम के लोगों को डराता-धमकाता है. वो लोगों के मन में दहशत पैदा करता है कि अगर उसका साथ नहीं दिया, तो जेल भेज देगा. BJP के लोग देश को मनुवाद से चलाना चाहते हैं. हिमंता का मानना है कि दलित वर्ग सिर्फ सेवा करने के लिए पैदा हुआ है. इसलिए आपको एकजुट होकर ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करना है और जनता के लिए काम करने वाले लोगों को सत्ता में लेकर आना है.

यह भी पढ़ें - घुसपैठियों के साथ या खिलाफ?: असम के सोनितपुर में अमित शाह का गौरव गोगोई से सीधा सवाल

लेखक के बारे में
img
जैनेंद्र कुमार
Assistant Editor, NDTV India • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assamassemblyelection2026, Assam Assembly Elections 2026, Assam Election, Congress 5 Guarantees For Assam Elections, Congress 5 Guarantees For Assam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com