विज्ञापन

'बाकियों का भी ऐसे ही हो एनकाउंटर', पुलिस मुठभेड़ में असद की मौत के बाद क्या बोलीं सूर्या की मां

पुलिस और असद के बीच कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

'बाकियों का भी ऐसे ही हो एनकाउंटर', पुलिस मुठभेड़ में असद की मौत के बाद क्या बोलीं सूर्या की मां
सूर्या की मां सरोज और सूर्या की फाइल फोटो.
  • बकरीद के दिन खोड़ा में सूर्या की चाकू गोंदकर हत्या कर दी गई थी. जिससे वहां भारी तनाव का माहौल था.
  • बीती रात पुलिस ने इंदिरापुरम में मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया.
  • इस पर सूर्या की मां का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि बाकी आरोपियों का भी ऐसे ही एनकाउंटर होना चाहिए.
गाजियाबाद:

Ghaziabad Khoda Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. असद ने ही सूर्या को चाकू घोंपा था. घटना के बाद से वो फरार चल रहा था. बीती रात पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में असद को मुठभेड़ में मार गिराया. एनकाउंटर में असद की मौत पर सूर्या की मां का बयान सामने आया है. सूर्या की मां सरोज ने असद की तरह की अन्य आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की भी मांग की है. मालूम हो कि बकरीद के लिए कुर्बानी दिखाने की बात कर असद ने सूर्या को बुलाया था. फिर चाकू गोंदकर उसकी हत्या कर दी थी.  

इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया असद

इस घटना के बाद खोड़ा में भारी तनाव का माहौल था. पुलिस ने 5 में तीन नामजद आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन असद पकड़ में नहीं आ रहा था. हालांकि बीती रात असद के मुवमेंट की इनपुट मिलते ही पुलिस ने इंदिरापुरम में उसे घेरा, जिसके बाद असद ने पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद को भी गोली लगी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

'बाकियों का भी हो एनकाउंटर, असद की तस्वीर दिखाई जाए, तब मिलेगी तसल्ली'

असद के एनकाउंटर पर सूर्या की मां सरोज कहती हैं, "मैंने तो बस एक ही आदमी का एनकाउंटर देखा है. लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं. तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी. बाकी लोगों का एनकाउंटर भी इसी तरह होना चाहिए. सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया. सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए."

आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से होगी सूर्या के मां की मुलाकात

सूर्या की मां ने असद की तस्वीर दिखाए जाने की मांग की. रोते हुए सूर्या की मां ने कहा कि सात लड़कों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की. किसी ने हाथ पकड़ा, किसी ने गला पकड़ा और फिर उसकी हत्या दी गई. सूर्या की मां आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रही है. उन्होंने कहा कि सीएम से मिलेंगे उसके बाद ही कुछ कहेंगे. 

सूर्या के पड़ोसी ने कहा- बाकी 6 आरोपियों का भी हो एनकाउंटर

वहीं सूर्या के पड़ोसी अंकित ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि एनकाउंटर हो गया है, लेकिन अब आगे की मांगें भी पूरी होनी चाहिए, और बाकी 6 लोगों का भी एनकाउंटर होना चाहिए... हमारी मांग है कि सभी के घरों पर बुलडोज़र चलना चाहिए, उनके घर गिरा दिए जाने चाहिए, और उनकी सारी संपत्ति ज़ब्त कर ली जानी चाहिए.'

कैसे हुआ असद का एनकाउंटर?

इदिरापुरम तक असद की तलाश की जा रही थी. पुलिस को यकीन था कि असद अपने घर के आसपास जरूर आएगा और वहीं हुआ. इंदिरापुरम इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की टीम को आरोपी के आने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें - सूर्या चौहान को चाकू से गोदने वाले असद का एनकाउंटर, जानें- गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कैसे पुलिस ने किया ढेर

यह भी पढ़ें - बाइक विवाद में की गई 17 साल के सूर्या की हत्या, जानें खोड़ा मर्डर में पुलिस ने क्या कुछ बताया

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khoda Surya Murder Case, Asad Encounter, Ghaziabad Police, Surya Murder Accused Asad Killed, Surya Murder Ghaziabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com