विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2020

कपिल सिब्बल का PM मोदी पर हमला: नोटबंदी, कोरोना और चीन पर 3 ऐतिहासिक झूठ किसने बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (शुक्रवार) को मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए सभी विपक्षी दलों खा कर कांग्रेस पर निशाना साधा था और उन पर नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच झूठ फैलाने के आरोप लगाए थे.

कपिल सिब्बल का PM मोदी पर हमला: नोटबंदी, कोरोना और चीन पर 3 ऐतिहासिक झूठ किसने बोले?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल.
  • कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर पलटवार
  • उन्हीं से पूछा- तीन ऐतिहासिक झूठ किसने बोले?
  • पीएम ने कृषि कानून पर विपक्षी दलों पर झूठ बोलने का लगाया था आरोप
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला बोला है और उनके उस बयान की निंदा की है, जिसमें पीएम ने कल मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर तीन बड़े झूठ फैलाए जा रहे हैं. सिब्बल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसानों का दर्द समझिए. इतना ही नहीं उन्होंने पीएम पर ही तीन बड़े झूठ बोलने का आरोप लगाया है. सिब्बल ने पीएम मोदी पर नोटबंदी, कोरोना और चीन के मुद्दे पर देश से तीन ऐतिहासिक झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

कपिल सिब्बल ने पीएम पर आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा है, प्रधानमंत्री जी, फार्म क़ानून : तीन बड़े झूठ फलाये जा रहे हैं ! किसानों का दर्द समझिए..वो राजनीति नहीं है,, तीन ऐतिहासिक झूठ किसने बोले : नोटबंदी : पचास दिन के बाद सब ठीक हो जाएगा ..कोरोना : केवल 21 दिन रुकिये ..चाइना ( लद्दाख़ ) हमारी ज़मीन में चीन का क़ब्ज़ा नहीं है.

 बता दें कि प्रधानमंत्री ने कल मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि देश की विपक्षी पार्टियांकृषि कानूनों को लेकर ब्रम फैला रही हैं और किसानों से तीन बड़े झूठ बोल रही हैं. पीएम ने कहा था कि ये झूठ APMC यानी कृषि मंडियों को लेकर है कि मंडियां बंद हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि किसानों को अब ये छूट होगी कि वो अपनी उपज मंडी में या कहीं भी बेच सकें. 

MSP खत्म हो जाने की बात "सबसे बड़ा झूठ", जानिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

पीएम ने कहा कि दूसरा बड़ा झूठ MSP को लेकर और तीसरा बड़ा झूठ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लेकर फैलाया जा रहा है, कि कंपनियां किसामों की जमीन कब्जा कर लेगी. पीएम ने कहा सरकार एमएसपी जारी रखने की बात कह चुकी है और नए कृषि कानूनों में ये प्रावधान है कि किसान अपना कॉन्ट्रैक्ट जब चाहे तब खत्म कर  सकता है.

वीडियो- खबरों की खबर : किसानों का डर दूर कर पाएंगे मोदी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Kapil Sibbal, PM Narendra Modi, Farm Laws 2020, Farmers Protest, MP Kisan Conference
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com