देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर केंद्रित फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के रिलीज होने से पहले कांग्रेस हमलावर हो गई है. मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एक्सीडेंटल टूरिस्ट' करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अयक्ष शोभा ओझा ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कभी न पूरे होने वाले वादों के सहारे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई, पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने भ्रामक प्रचार कर देश के नागरिकों को गुमराह किया. मोदी ने हर नागरिकों के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने जैसे लुभावने वादे किए, जिससे देश की भोली-भाली जनता उनकी बातों में आ गई.
The Accidental Prime Minister पर बोले अहमद पटेल, ऐसी फिल्में आती-जाती रहती हैं, सब बीजेपी का हथकंडा
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोभा ओझा ने आगे कहा कि चाहे 15 लाख जमा कराने की बात हो, चाहे 100 दिन में विदेशों से काला धन वापस लाने की बात हो और चाहे हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात हो, चाहे सीमा पर शहीद हुए हमारे सैनिक के एक सिर के बदले दस सिर लाने की बात हो, सभी वादे जुमले ही साबित हुए हैं और समय-समय पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ये बातें स्वीकारीं कि उनके किए गए वादे 'कोरे चुनावी जुमले' थे.
अहमदनगर मेयर चुनाव में बसपा ने दिया बीजेपी को समर्थन, मचा सियासी तूफान
शोभा ओझा ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में मोदी पूरे विश्व का भ्रमण कर एक्सीडेंटल टूरिस्ट बन चुके हैं. प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर हुए खर्च का ब्यौरा सामने आ गया है. सरकार ने संसद में जो सूचना मुहैया कराई है, उसके मुताबिक जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अब तक उनके विदेश दौरों पर करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई से हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए, लेकिन उनके द्वारा की गई विदेश यात्राओं से देश की जनता को कोई फायदा नहीं पहुंचा. मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के दो घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 50 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया. लेकिन किसान विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसनीत राज्य सरकारों द्वारा किसानों को दी जा रही ऋण माफी योजना को झूठा बताने का प्रयास किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं