विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

चिन्मयानंद मामले में कांग्रेस का सत्ताधारी पार्टी पर हमला, कहा- BJP के DNA में शामिल है ‘अपराधियों से प्रेम’

शाहजहांपुर की छात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार किया और एक साल तक प्रताड़ित किया.

चिन्मयानंद मामले में कांग्रेस का सत्ताधारी पार्टी पर हमला, कहा- BJP के DNA में शामिल है ‘अपराधियों से प्रेम’
  • चिन्मयानंद मामले को लेकर घेरा
  • कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने उठाया सवाल
  • सोमवार को मीडिया से सामने आई है चिन्मयानंद मामले की पीड़िता
नई दिल्ली:

भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयांनद (Swami Chinmayanand) के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा के मीडिया के सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकारों पर आरोप लगाया कि ‘अपराधियों से प्रेम और संलिप्तता' भाजपा के डीएनए शमिल हो चुका है. पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने यह सवाल भी किया कि लड़की के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद चिन्मयांनद से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? उन्होंने पीड़ित छात्रा के बयान से जुड़ा वीडियो दिखाते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. लेकिन उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं. उन्नाव और चिन्मयानंद मामले मोदी सरकार और योगी सरकार की संवेदनहीनता को दिखाते हैं.'' 

छोटी सी पेन-ड्राइव चिन्मयानंद के लिए बन सकती है 'बड़ी-मुसीबत', जानें पूरा मामला

नायक ने यह दावा भी किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में पुलिस रक्षक से भक्षक बन चुकी है. सरकार की अपराधियों के साथ संलिप्तता दिख रही है. आवाज उठाने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है. अपराधियों से प्रेम और संलिप्तता भाजपा के डीएनए में शामिल हो गया है.'' उन्होंने सवाल किया, ‘‘चिन्मयानंद से पूछताछ क्यों नहीं हुई? प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?'' कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. 

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और BJP के चर्चित नेता स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ीं, SIT ने शुरू की जांच

गौरतलब है कि शाहजहांपुर की छात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार किया और एक साल तक प्रताड़ित किया. छात्रा ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है. उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस चिन्मयानंद के दबाव में उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही. पिछले महीने एक वायरल वीडियो में चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा कल पहली बार मीडिया के सामने आई.

वीडियो: चिन्मयानंद पर पीड़ित छात्रा ने लगाए आरोप

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swami Chinmayanand, Chinmayanand Case, BJP, Congress, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com