विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, 55 उम्मीदवारों के नाम हैं शामिल

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, 55 उम्मीदवारों के नाम हैं शामिल
  • कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
  • कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
  • कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने इस सूची में 20 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है. प्रमुख नामों में सीडब्ल्यूसी सदस्य रमेश चेन्निथला, जिन्हें हरिपद से उतारा गया है; विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन, जो परवूर से चुनाव लड़ेंगे; और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ, जिन्हें पेरावूर से उम्मीदवार बनाया गया है.

सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कैबिनेट में शामिल सीपीआई के चारों मंत्री एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे.

गौरतलब है कि केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त होने वाला है. अप्रैल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने विधानसभा की 140 सीटों में से 99 सीटें जीतकर राज्य सरकार का फिर से गठन किया था और पिनाराई विजयन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

ये भी पढ़ें :  नंदीग्राम के 'महासंग्राम' में TMC ने सुवेंदु के करीबी पबित्र कर पर ही खेला बड़ा दांव, जान लीजिए कौन हैं ये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Assembly Elections, Kerala Elections, Kerala Congress List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com