विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून में निकाली बाइक रैली

कांग्रेस का कहना है कि वह पिछले चार साल से अंकिता भंडारी मामले को लेकर आंदोलन कर रही है. पार्टी लगातार सवाल उठा रही है कि इस हत्याकांड में कथित ‘VIP’ कौन था और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल क्यों बनाया गया. इ

अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून में निकाली बाइक रैली
  • कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति के खिलाफ बाइक रैली आयोजित की.
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होकर अंकिता को न्याय दिलाने और राज्यपाल नियुक्ति का विरोध किया.
  • कांग्रेस ने पिछले चार सालों से इस हत्याकांड में कथित VIP की पहचान और जांच में निष्पक्षता की मांग उठाई है.

अंकिता भंडारी मामले और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. देहरादून में आयोजित बाइक रैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस ने रैली के जरिए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध किया.

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘VIP' की पहचान को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है. दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. कुछ दिन पहले अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देकर इस नियुक्ति का विरोध किया था. इसके बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस का कहना है कि वह पिछले चार साल से अंकिता भंडारी मामले को लेकर आंदोलन कर रही है. पार्टी लगातार सवाल उठा रही है कि इस हत्याकांड में कथित ‘VIP' कौन था और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल क्यों बनाया गया. इन्हीं मुद्दों को लेकर शुक्रवार को देहरादून में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले को लेकर भी कांग्रेस ने धामी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने दावा किया कि यह मामला प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उसके सवालों को और गंभीर बनाता है. पार्टी नेताओं ने सवाल उठाया कि अगर सरकार में शामिल एक महिला मंत्री को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जिस कथित ‘VIP' को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने CBI जांच की प्रगति पर भी सवाल उठाए और कहा कि उत्तराखंड की जनता पूरे मामले में जवाब चाहती है.

रेखा आर्या से जुड़े मामले को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि यह प्रदेश में महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने धामी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को जवाब देना होगा. कांग्रेस ने रेखा आर्या के मामले को भी महिला सुरक्षा के मुद्दे से जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला.

ये भी पढें : मुस्कान के बाद पति की हत्या करने वाली रविता और प्रेमी को भी फांसी, जज ने किया सती सावित्री का जिक्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Bhandari, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com