विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. उन्होंने पीएम मोदी के नाम लिखे गए लेटर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र (File Photo)
NDTV
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 131वें संविधान संशोधन विधेयक यानी परिसीमन से जुड़े बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसके साथ ही, उन्होंने सरकार के संशोधित प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. कांग्रेस चीफ ने लेटर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर पत्र लिखकर उनसे गुजारिश की है कि वे परिसीमन आदि पर सरकार के संशोधित प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं."

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे लिखा कि मैं मार्च और अप्रैल में संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखकर गुजारिश करता रहा कि केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित अपने प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए. दुर्भाग्य से, इन अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद, 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में स्पष्ट अंतर से नाकामयाब रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: 'मैं कोई रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष नहीं बनूंगा...': NDTV से बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

'एक बार फिर गुजारिश करता हूं...'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, "मैंने मीडिया रिपोर्टों में पढ़ा है कि केंद्र सरकार अब संसद के आगामी मॉनसून सत्र में संशोधित (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को फिर से पेश करने का प्रस्ताव कर रही है. मैं आपसे एक बार फिर गुजारिश करता हूं कि परिसीमन आदि पर सरकार के संशोधित प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं और संसद में पेश किए जाने से पहले हमें उनका विस्तार से अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दें."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallikarjun Kahrge, Congress, Narendra Modi, Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com