हरियाणा कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फरीदाबाद में एक गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने से रोक दिया गया. वजह थी उनका पहना हुआ कुर्ता, जिस पर उन्होंने जन मुद्दों को उकेरा हुआ था. जब विधायक ने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया. इसका वीडियो कांग्रेस विधायक ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लिखा कि एक विधायक को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का झंडा नहीं फहराने दिया गया.
नीरज शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मुझे 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस मनाने नहीं दिया जा रहा. मैं एक विधायक हूं और एक विधायक को भारत का झंडा नहीं फहराने दिया जा रहा. यही है 'सबका साथ और सबका विकास'. क्या हम सच में आजाद हैं?"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज मुझे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने नहीं दिया जा रहा
— Neeraj Sharma MLA (@NeerajSharmaINC) January 26, 2024
मैं एक विधायक हूँ और एक विधायक को भारत का झंडा लहराने नहीं दिया जा रहा
यहीं है सबका साथ और सबका विकास
क्या हम सच में आज़ाद है?@mlkhattar pic.twitter.com/ijIYUXOEWP
विधायक सेक्टर 12 के जिला स्तर समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने एक कुर्ता पहना हुआ था, जिस पर NIT-86 विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे प्रिंट थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समारोह स्थल तक नहीं जाने दिया. उन्होंने खुद को विधायक बताया और पुलिस को निमंत्रण पत्र भी दिखाया, लेकिन फिर भी उन्हें जाने नहीं दिया गया.
विधायक शर्मा ने कहा कि उनके कपड़ों पर 'जय सियाराम' और स्वास्तिक (हिंदू धार्मिक चिह्न) भी प्रिंट था. उन्होंने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "जब-जब भाजपा सरकार डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है."
फरीदाबाद के बाद वह पानीपत में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंच गए. लेकिन उन्हें वहां भी अंदर नहीं जाने दिया गया और पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया. बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पानीपत रेस्ट हाउस पहुंचे और उन्हें हिरासत से छुड़वाया.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विधायक का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "NIT फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का सरकारी निमंत्रण भेजकर उसमें शामिल नहीं होने देना और सरकार के इशारे पर गैर कानूनी रूप से पानीपत रेस्ट हाउस में हिरासत में रखना शर्मनाक, निंदनीय व तानाशाही की सारी सीमाओं को पार करने वाली हरकत है. BJP-JJP सरकार गणतंत्र दिवस के इस पवित्र दिन भी संविधान और प्रजातंत्र का गला घोंटने से बाज नहीं आ रही है."
NIT फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक @NeerajSharmaINC को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का सरकारी निमंत्रण भेजकर उसमें शामिल नहीं होने देना और सरकार के इशारे पर ग़ैरक़ानूनी रूप से पानीपत रेस्ट हाउस में हिरासत में रखना शर्मनाक, निंदनीय व तानाशाही की सारी सीमाओं को पार करने… pic.twitter.com/EnhgNSXh6p
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) January 26, 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं