विज्ञापन
This Article is From May 29, 2022

झारखंड में JMM-Congress गठबंधन से कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट मिलने की उम्मीद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और राज्य और राज्यसभा चुनावों में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. सोरेन ने कहा, "मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी. राज्य में राज्यसभा की दो सीटें हैं, हमने इस बारे में चर्चा की है."

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच राज्यसभा चुनाव पर सकारात्मक बातचीत हुई है.
नई दिल्ली:

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे कांग्रेस (Congress) को वहां से एक राज्यसभा सीट मिलने की संभावना है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. भाजपा नेता महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी के सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं. राज्यसभा चुनाव में झामुमो के साथ गठबंधन पर ANI से बात करते हुए, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन हम कह सकते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है. संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल के साथ भी चर्चा हुई और हम समझते हैं कि कांग्रेस के लिए आज सकारात्मक परिणाम आएगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि झारखंड के एक व्यक्ति को राज्यसभा में जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "झारखंड के ही किसी एक नेता को राज्यसभा जाना चाहिए. फिर भी, हम अपनी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बात का पालन करेंगे. सूची आज आएगी. झामुमो के साथ  सकारात्मक बातचीत हुई है और मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस का एक उम्मीदवार होगा." 

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और राज्य और राज्यसभा चुनावों में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. सोरेन ने कहा, "मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी. राज्य में राज्यसभा की दो सीटें हैं, हमने इस बारे में चर्चा की है. मामले के बारे में सभी विवरण कुछ समय में जारी किए जाएंगे."

'जब मांझी ही नाव डुबाए तो....' झारखंड कांग्रेस के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज

सूत्रों ने कहा, "उन्होंने राज्य से राज्यसभा के लिए कांग्रेस की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा."

15 राज्यों से राज्यसभा सांसदों को सेवानिवृत्त होने के कारण खाली हो रही 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे. ये सभभी सदस्य 21 जून से 1 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस साल उत्तर प्रदेश से ग्यारह सीटें खाली होने वाली हैं, जबकि छह-छह सदस्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु से सेवानिवृत्त होंगे.

झारखंड : स्थानीयता नीति पर अपनी ही सरकार की ‘वादा खिलाफी' के खिलाफ विधायक ने छेड़ा आंदोलन

पांच राज्यसभा सांसद बिहार से सेवानिवृत्त होंगे जबकि चार-चार सांसद राजस्थान, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से रिटायर करेंगे. इनके अलावा, ओडिशा और मध्य प्रदेश से तीन-तीन, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा और झारखंड से दो-दो और उत्तराखंड से एक-एक सदस्य के सेवानिवृत्त होने पर ये सीटें खाली हो जाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Election 2022, Rajya Sabha Election Congress, Jharkhand, Jharkhand Rajya Sabha Seat, JMM-Congress Alliance, Jharkand CM Hemant Soren
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com