- कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना पर विवादित बयान दिया था.
- वडेट्टीवार ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका को बर्बाद कर दिया है और भारत में भी ऐसा ही माहौल बन रहा है.
- BJP प्रवक्ता सीआर केसवन ने वडेट्टीवार के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताते हुए तीखा विरोध किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर प्रोग्राम में हुई फायरिंग की घटना पर कांग्रेस के एक नेता का विवादित बयान सामने आने से सियासी बवाल मच गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को वाशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना पर कहा था- जैसी करनी, वैसी भरनी. उन्होंने इस घटना के लिए ट्रंप की नीतियों और फैसलों की आलोचना की थी. कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रंप अमेरिका को बर्बाद कर चुका है. जैसे की देश (भारत) में चल रहा है, वैसा ही चल रहा है. उन्होंने ट्रंप के खिलाफ अमेरिकियों के सड़क पर उतरने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में लोग सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में भी ऐसा ही मूड है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी पर क्या बोले थे कांग्रेस नेता
नागपुर, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर कहा, "जैसी करनी वैसी भरनी। उसने सत्ता के सर्वोच्च पद पर होते हुए पूरे विश्व को जिस तरह से काबू करने के लिए, कब्जा करने के लिए हर देश को डिस्टर्ब करने का काम किया, हर देश पर… pic.twitter.com/xMKNxoSXfd
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 26, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के बयान की आलोचना की
अब उनके बयान से भारत में सियासी बवाल बढ़ा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के बयान को लेकर तीखा हमला किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा- कांग्रेस नेता की टिप्पणी चौंकाने वाली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की टिप्पणियां बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने अपने बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ, वैसा ही खतरा भारत के प्रधानमंत्री के लिए भी हो सकता है. केसवन ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताया.
Chennai, Tamil Nadu: On Congress leader Vijay Wadettiwar's remark, BJP National Spokesperson CR Kesavan says, "The Congress Party's prejudiced hatred against Prime Minister Narendra Modi and its virulent anti-Modi mindset have now dangerously decayed into an anti-India mindset… pic.twitter.com/2AG9FPhO36
— IANS (@ians_india) April 27, 2026
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के पिछले विवादित बयानों को भी गिनाया
भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि वडेट्टीवार पहले भी विवादित दावे कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने 26/11 मुंबई हमलों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने शहीद अधिकारी हेमंत करकरे की मौत को लेकर सवाल उठाए थे और आतंकी अजमल कसाब की भूमिका पर संदेह जताया था. भाजपा ने इसे आतंकवाद और पाकिस्तान को “क्लीन चिट” देने जैसा बताया.
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर भी भाजपा ने उठाए सवाल
केसवन ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस तरह के बयानों पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की राजनीति विभाजनकारी और खतरनाक मानसिकता को बढ़ावा देती है.
यह भी पढ़ें - 'हमलावर के पास पावरफुल गन थी, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लगी गोली', वाशिगंटन फायरिंग पर बोले ट्रंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं