विज्ञापन

'भारत में ऐसा ही मिजाज', ट्रंप डिनर फायरिंग पर कांग्रेस नेता के बयान से बवाल, BJP का तीखा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना पर कांग्रेस के एक नेता विवादित बयान सामने आया है. कांग्रेस नेता कहा भारत में ऐसा ही मिजाज है. उन्होंने इस घटना के लिए ट्रंप की नीतियों की आलोचना की थी. अब कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा ने तीखा हमला किया है.

'भारत में ऐसा ही मिजाज', ट्रंप डिनर फायरिंग पर कांग्रेस नेता के बयान से बवाल, BJP का तीखा हमला
ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के विवादित बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
  • कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना पर विवादित बयान दिया था.
  • वडेट्टीवार ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका को बर्बाद कर दिया है और भारत में भी ऐसा ही माहौल बन रहा है.
  • BJP प्रवक्ता सीआर केसवन ने वडेट्टीवार के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताते हुए तीखा विरोध किया.
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर प्रोग्राम में हुई फायरिंग की घटना पर कांग्रेस के एक नेता का विवादित बयान सामने आने से सियासी बवाल मच गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को वाशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना पर कहा था- जैसी करनी, वैसी भरनी. उन्होंने इस घटना के लिए ट्रंप की नीतियों और फैसलों की आलोचना की थी. कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रंप अमेरिका को बर्बाद कर चुका है. जैसे की देश (भारत) में चल रहा है, वैसा ही चल रहा है. उन्होंने ट्रंप के खिलाफ अमेरिकियों के सड़क पर उतरने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में लोग सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में भी ऐसा ही मूड है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी पर क्या बोले थे कांग्रेस नेता

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के बयान की आलोचना की

अब उनके बयान से भारत में सियासी बवाल बढ़ा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के बयान को लेकर तीखा हमला किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- कांग्रेस नेता की टिप्पणी चौंकाने वाली

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की टिप्पणियां बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने अपने बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ, वैसा ही खतरा भारत के प्रधानमंत्री के लिए भी हो सकता है. केसवन ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताया.

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता के पिछले विवादित बयानों को भी गिनाया

भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि वडेट्टीवार पहले भी विवादित दावे कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने 26/11 मुंबई हमलों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने शहीद अधिकारी हेमंत करकरे की मौत को लेकर सवाल उठाए थे और आतंकी अजमल कसाब की भूमिका पर संदेह जताया था. भाजपा ने इसे आतंकवाद और पाकिस्तान को “क्लीन चिट” देने जैसा बताया.

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर भी भाजपा ने उठाए सवाल

केसवन ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस तरह के बयानों पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की राजनीति विभाजनकारी और खतरनाक मानसिकता को बढ़ावा देती है.

यह भी पढ़ें - 'हमलावर के पास पावरफुल गन थी, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लगी गोली', वाशिगंटन फायरिंग पर बोले ट्रंप 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump Dinner Firing, Donald Trump, Washington Shootout, Congress Leader Vijay Wadettiwar, Similar Mood In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com