- US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में हुई गोलीबारी में सीक्रेट सर्विस एजेंट के गोली लगने की जानकारी दी.
- ट्रंप ने बताया कि बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण सीक्रेट सर्विस एजेंट को कुछ नहीं हुआ.
- गोलीबारी के हमलावर के पास कई हथियार थे, वह सुरक्षा चेकपॉइंट पार कर अंदर घुसा था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने रोका.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना पर कहा कि हमलावर के पास पावरफुल गन था. इस गोलीबारी के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी है. एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी. सीक्रेट सर्विस एजेंट ने बहुत अच्छा काम किया है. हमें सीक्रेट सर्विस एजेंट गर्व है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर घुस गया. उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत बहादुर सदस्यों ने पकड़ लिया. एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया. क्योंकि उसने बहुत अच्छा बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था. मैंने अभी ऑफिसर से बात की, और वह बहुत अच्छा कर रहा है."
'सीक्रेट सर्विस एजेंट पर करीब से चलाई गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने अपना काम किया'
इस प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अधिकारी पर गोली चलाई गई थी, लेकिन वह ठीक रहेगा क्योंकि उसने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी. ट्रंप ने कहा, "उस पर बहुत करीब से, एक बहुत ही शक्तिशाली बंदूक से गोली चलाई गई थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट ने अपना काम कर दिया."
प्रेस कॉफ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा, पिछले कुछ सालों में यह पहली बार नहीं है कि हमारे रिपब्लिक पर किसी संभावित हत्यारे ने हमला किया है जो मुझे मारना चाहता था. ट्रंप ने हमलावर की तस्वीर भी साझा की. बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोली चलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन है, जो टोरेंस, कैलिफ़ोर्निया का रहने वाला है; वह अभी हिरासत में है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ट्रंप ने हमलावर की तस्वीर ट्रूथ सोशल पर शेयर की है.
प्रेस कॉफ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा है गोलीबारी के संदिग्ध के पास सीक्रेट सर्विस द्वारा रोके जाने से पहले कई हथियार थे. ट्रंप ने इस घटना के बाद 2024 में खुद पर हुए हमले को भी याद किया. ट्रंप ने कहा- "पेंसिल्वेनिया में शूटर मेरे करीब आ गया था."
President Trump Delivers Remarks, Apr. 25, 2026 https://t.co/Lok5NBuFhD
— The White House (@WhiteHouse) April 26, 2026
वाशिगंटन फायरिंग के बाद ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें
- US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वॉशिंगटन में एक मीडिया समारोह में हुई गोलीबारी की घटना के पीछे का संदिग्ध एक "हत्या की कोशिश करने वाला" था, और उन्होंने यह भी कहा कि उस व्यक्ति के पास "कई हथियार थे."
- ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि वह व्यक्ति सुरक्षा चौकी को पार करके अंदर घुस आया था, और उन्होंने आगे कहा: "एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन वह इसलिए बच गया क्योंकि उसने, ज़ाहिर है, एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी."
- US नेता ने आगे कहा, "हमने आज रात हुई सभी परिस्थितियों का जायज़ा लिया, और मैं कहूंगा कि, आप जानते हैं, यह कोई बहुत ज़्यादा सुरक्षित इमारत नहीं है."
- ट्रंप ने कहा, "यह कोई खास सुरक्षित बिल्डिंग नहीं है, और मैं यह कहना नहीं चाहता था, लेकिन इसीलिए व्हाइट हाउस में हम जो प्लान बना रहे हैं, उसकी सभी खूबियां होनी चाहिए. यह ड्रोन प्रूफ है, यह बुलेटप्रूफ ग्लास है. इसीलिए सीक्रेट सर्विस और मिलिट्री इसकी मांग कर रहे हैं.”
- ट्रंप ने अपने प्रेस कॉफ्रेंस के अंत में कहा, "आज शाम की घटना को देखते हुए मैं सभी अमेरिकियों से गुज़ारिश करता हूं कि वे अपने मतभेदों को शांति से सुलझाने के लिए दिल से तैयार रहें."
यह भी पढ़ें - वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में अंधाधुंध फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया ; हिरासत में हमलावर
यह भी पढ़ें - मेज के नीचे छिपकर पत्नी संग बाहर निकले ट्रंप, वॉशिंगटन होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO
यह भी पढ़ें - Trump Dinner Firing: ट्रंप की सिक्योरिटी कैसे होती है? क्यों टूट गया दुनिया का सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं