अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में हुई गोलीबारी की घटना पर अब कई नई चीजें सामने आई हैं. हमलावर कोल एलन का एक लेटर (Manifesto) सामने आया है, जो उसने घटना से कुछ समय पहले अपने परिजनों को भेजा था. इस लेटर में हमले की वजह के साथ-साथ कई बातें लिखी है. कोल एलन ने इस लेटर में लिखा, "मैं अब किसी पीडोफाइल (बाल यौन शोषक), बलात्कारी और देशद्रोही को अपने हाथों को अपराधों से रंगने की अनुमति देने को तैयार नहीं हूं". उसके इस लेटर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
ट्रंप ने कहा- मैं पीडोफाइन नहीं हूं
एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से इन आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कड़ा विरोध किया. ट्रंप ने कहा, "मैं पीडोफाइल नहीं हूं. क्या आप किसी बीमार व्यक्ति की लिखी इस बकवास को पढ़ रही हैं? मेरा उन चीजों से कोई लेना-देना नहीं है".
घटना के कुछ घंटों बाद इंटरव्यू में भड़के ट्रंप
वाशिंगटन में हुई फायरिंग की घटना के कुछ घंटों बाद रविवार को ट्रंप ने CBS News की नोरा ओ'डोनेल से बात की. इंटरव्यू के दौरान, ट्रंप शुरू में अपने जवाबों में थोड़े शांत दिखे और उन पत्रकारों के साथ एक तरह की दोस्ती का भाव साझा करते दिखे, जिन्होंने उन्हें अपने सालाना डिनर पर बुलाया था और जिन्होंने शुरू में वैसी ही घबराहट महसूस की थी.
लेकिन जब ओ'डोनेल ने हमलावर एलन के मैनिफेस्टो का हवाला देते हुए पढ़ा – "मैं अब किसी पीडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार को अपने हाथों पर अपने अपराधों का दाग लगाने की इजाज़त नहीं दूँगा," – तो ट्रंप अपना आपा खो बैठे.
ट्रंप ने कहा- "मैं रेपिस्ट नहीं हूं, मैंने पीडोफाइल नहीं हूं..."
ट्रंप ने कहा- "मैं इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ो क्योंकि मुझे पता था कि आप इसे पढ़ोगे क्योंकि आप बहुत बुरे लोग हो. भयानक लोग हो. मैं रेपिस्ट नहीं हूं. मैंने किसी का रेप नहीं किया. मैं पीडोफाइल नहीं हूं. माफ करना, तुमने एक बीमार इंसान की बकवास को पढ़ा है.
ट्रंप ने आगे कहा कि मैं पूरी तरह से बरी हो गया था. वे आपके दोस्त हैं जो एपस्टीन आदि की बात करते रहते हैं. इसे पढ़कर खुद पर शर्म आनी चाहिए. आप ऐसे बातों के लिए बदनाम हो… लेकिन चलो इंटरव्यू पूरा करो…
यह भी पढ़ें - ट्रंप पर हमले के पीछे धार्मिक नफरत थी वजह? हमलावर के घोषणापत्र में केवल एक नाम नहीं था- काश पटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं