कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अप्रैल में कोरोना संक्रमित होने के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं. थरूर ने बुधवार सुबह सरकार की वैक्सीन नीति को लेकर एक ट्वीट किया. करीब दो मिनट लंबे वीडियो में उन्होंने कहा, 'भारत को कोविड से बचाइए, वैक्सीन को सबके लिए फ्री करिए.' यही नहीं, केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से सांसद थरूर ने वर्ष 2021 के अंत तक पूरे देश का टीकाकरण करने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर भी निशाना साधा है.उन्होंने कहा, 'आप देख सकते हैं, मैं बिस्तर पर हूं और कोविड संक्रमण की जटिलताओं से उबर रहा हूं. मैं हर किसी से यह कहना चाहता हूं....सरकार का बयान देखा है कि दिसंबर के अंत तक देश में हर कोई वैक्सीनेट हो जाएगा. वैक्सीन की उपलब्धता या इसकी कमी को देखते हुए मुझे हैरानी है कि सरकार इस लक्ष्य तक कैसे पहुंचने जा रही है.'
शशि थरूर ने ट्विटर पर ऐसे अंग्रेजी शब्द का किया इस्तेमाल,मतलब जानने को बेचैन हुए लोग
My message from my Covid sickbed: #SpeakUpForFreeUniversalVaccination pic.twitter.com/JjKmV5Rk71
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 2, 2021
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने हाल ही में कहा है कि भारत का वैक्सीनेशन 2021 में ही दिसंबर के पहले पूरा होगा. उन्होंने कहा था कि दिसंबर तक देश के 108 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने को लेकर पूरा खाका हेल्थ मिनिस्ट्री तैयार कर चुकी है. दिसंबर तक 200 मिलियन डोज लगाने का पूरा खाका बना हुआ है. कुल 216 करोड़ डोज होता है. उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 216 करोड़ डोज यानी 108 करोड़ लोगों का टीकाकरण कैसे होगा, इसका खाका पिछले सप्ताह स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया है. इसे 2021 के पहले पूरा करने का खाका खींचा जा चुका है.सबसे तेज और सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला भारत दूसरा देश है. अगस्त से और ज्यादा बढ़ोतरी होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शशि थरूर का कोरोना आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर तंज- 'दूसरी दुनिया में रह रहे हैं'
गौरतलब है कि दूसरी लहर का सामना कर रहे देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या में अब कमी आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona Update) के 1,32,788 मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना (Corona Death) की चपेट में आए 3207 मरीजों ने जान गंवाई है. भारत में कोरोना के कुल मामलों (Covid-19 Active Cases) की संख्या बढ़कर 2,83,07,832 हो गई है. देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 17,93,645 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 2,31,456 लोग महामारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं