कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)की तुलना भगवान राम ( Lord Ram) से की है. खुर्शीद ने कहा, 'भगवान राम की 'खड़ाऊ' बहुत दूर तक जाती है. कभी-कभी भरत 'खड़ाऊ' लेकर उन स्थानों पर चले जाते हैं जहां राम जी नहीं जा पाते. भरत की तरह ही हमने यूपी में 'खड़ाऊ' को ढोया है. अब खड़ाउ यूपी पहुंच गया है तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे.'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सलमान खुर्शीद ने कहा, 'राहुल गांधी योगी की तरह हैं, जो ध्यान के साथ तपस्या कर रहे हैं. वह सुपर ह्यूमन हैं. हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं. वह एक योगी की तरह हैं जो फोकस के साथ तपस्या कर रहे हैं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी ने कहा- ये हिंदू आस्था का अपमान
बीजेपी के शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को हिंदू आस्था का अपमान बताया. उन्होंने लिखा कि सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से की, खुद की तुलना भरत से . चौंका देने वाला. क्या वह किसी की तुलना दूसरे धर्मों के भगवान से करने की हिम्मत करेंगे? राम जी के अस्तित्व को नकार कर राम मंदिर को रोकना अब हिन्दू आस्था का अपमान. क्या जनेऊधारी राहुल इससे सहमत हैं?
इन दिनों दिल्ली में है भारत जोड़ो यात्रा
'भारत जोड़ो यात्रा' में करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करके राहुल गांधी इन दिनों दिल्ली में हैं. पदयात्रा करते हुए राहुल और कई अन्य ‘भारत यात्री' शनिवार को दिल्ली में दाखिल हुए थे. कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है. यात्रा लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें:-
"माफी मांगने की आदत" : राहुल गांधी के विदेश दौरे के दावों पर कांग्रेस ने बीजेपी पर कसे तंज
VIDEO: राहुल गांधी ने बताया, कड़ाके की ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनकर कैसे चल रहा है काम...?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं