राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली (Bharat Jodo Yatra) पहुंच चुकी है. दिल्ली में हाड़ कंपाती ठंड में राहुल गांधी सिर्फ हाफ टीशर्ट में दिख रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक पर भी राहुल गांधी एक टी-शर्ट में पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल गांधी की टीशर्ट वाली फोटो को लेकर बीजेपी नेताओं ने तंज कसे थे. बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया है कि राहुल गांधी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने विदेश जाने वाले हैं. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इन आरोपों पर बीजेपी को जवाब दिया है.
मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'बीजेपी के एक नेता ने कहा था कि राहुल गांधी क्रिसमस की छुट्टियों में विदेश जाएंगे. लेकिन राहुल गांधी तो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे.' सुप्रिया श्रीनेत ने हालांकि, बीजेपी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा प्रह्लाद जोशी की ओर था. जोशी ने कहा था कि राहुल गांधी के क्रिसमस ट्रिप के लिए भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BJP के नेता कहते थे कि राहुल गांधी जी क्रिसमस की छुट्टी मनाने विदेश जाएंगे।
— Congress (@INCIndia) December 26, 2022
लेकिन आज कड़ाके की ठंड में जब BJP के नेता कंबल ओढ़कर भारत तोड़ने में लगे थे,
तब राहुल जी महापुरुषों की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।
क्या 'माफीवीर' की सेना माफी मांगेगी?
:@SupriyaShrinate जी pic.twitter.com/yr3HUFKas6
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था, "उन लोगों को सुनना अजीब है जो संसद के कामकाज के बारे में बात करते हैं और खुद विदेश ट्रिप के लिए अपनी यात्रा को रोकते हैं. ऐसे लोग संसद के कामकाज की बात करते हैं, जो एक दिन भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए."
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच एक बहस के केंद्र में है. यह सब तब शुरू हुआ जब केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को कोविड का हवाला देते हुए भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए चिट्ठी लिखी. हाालंकि, राहुल गांधी और कांग्रेस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है. राहुल गांधी ने यह कहकर प्रतिक्रिया दी कि इस तरह के कदम यात्रा को रोकने के उद्देश्य से "बहाने" हैं. इसके तुरंत बाद सरकार ने निर्णय लिया गया कि संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले समाप्त हो जाएगा.
Jairam Ramesh is busy with their party leaders, but he is not aware of what other leaders of their party are doing in Parliament.
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) December 23, 2022
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था, "उन लोगों को सुनना अजीब है जो संसद के कामकाज के बारे में बात करते हैं और खुद विदेश ट्रिप के लिए अपनी यात्रा को रोकते हैं. ऐसे लोग संसद के कामकाज की बात करते हैं, जो एक दिन भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए."
प्रह्लाद जोशी के इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था कि अगर जोशी के दावे सही साबित होते हैं तो वह माफी मांगेंगे. उन्होंने कहा था, 'लेकिन अगर आरोप गलत साबित होते हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.'
माफी की मांग को आगे बढ़ाते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने आज कहा, "जयराम रमेश सर ने कहा था कि उन्हें (प्रह्लाद जोशी को) इस झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए. आज फिर से उनका झूठ पकड़ा गया है. माफी मांगना उनकी पुरानी आदत है, इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए."
ये भी पढ़ें:-
VIDEO: राहुल गांधी ने बताया, कड़ाके की ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनकर कैसे चल रहा है काम...?
Watch: राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दिल्ली पड़ाव में पिता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं