विज्ञापन

कांग्रेस को मिली रामलीला मैदान में प्रदर्शन की परमिशन, दीवाली से पहले भरेगी हुंकार

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस रामलीला मैदान में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है, उसे इसके लिए NOC भी मिल गई है. दिल्ली पुलिस के वरीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.

कांग्रेस को मिली रामलीला मैदान में प्रदर्शन की परमिशन, दीवाली से पहले भरेगी हुंकार
रामलीला मैदान में कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है, उसे इसके लिए NOC भी मिल गई है.
NDTV
  • केंद्र सरकार ने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान को नए अधिकृत प्रदर्शन स्थल घोषित किया है.
  • कांग्रेस को रामलीला मैदान में 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रदर्शन की अनुमति MCD से प्राप्त हो गई है.
  • दिल्ली सेंट्रल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बाद कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन का NOC दे दिया है.
नई दिल्ली:

जंतर-मंतर को अधिकृत प्रोटेस्ट साइट से हटाए जाने के बाद रामलीला मैदान अब नया आंदोलन स्थल बनने जा रहा है. केंद्र सरकार ने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान को प्रोटेस्ट साइट के लिए अधिकृत किया है. अब दिवाली से पहले कांग्रेस रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. दरअसल कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की परमिशन मिल गई है.  दिल्ली सेंट्रल पुलिस के DCP रोहित राजबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया, "जैसा कि आप जानते हैं अब रामलीला मैदान, CBD ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में तय किया गया है. इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी ने जगह की उपलब्धता जानने के लिए MCD से संपर्क किया है. MCD ने बताया कि यह जगह 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी. जगह की उपलब्धता का सर्टिफिकेट मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी हमारे पास आई. 

डीसीपी ने बताया- कांग्रेस को NOC मिला, अब वो MCD के पास जाएंगे 

डीसीपी ने आगे बताया कि उनसे बातचीत करने और सुरक्षा इंतजामों को समझने के बाद हमने कांग्रेस को 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' देने का फैसला किया. हमने आज यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया है. अब वे इसे लेकर MCD के पास जाएंगे, जो इस जमीन की मालिक एजेंसी है, और फिर अपनी तैयारियां शुरू करेंगे. 

डीसीपी ने आगे बताया कि रामलीला मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बुक रहेगा. अगर कोई और पक्ष या आयोजक इस मैदान को बुक करना चाहता है तो वह भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकता है." दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर को पार्टी रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करेगी.

सीईसी के इस्तीफे और वोट चोरी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन

कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल और सीजेपी लगातार सीईसी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है. इसके लिए दिल्ली में कई दौर के प्रदर्शन हो चुके हैं. सीजेपी के आंदोलन के समय तो दिल्ली में लाख पाबंदियां नजर आती हैं. लेकिन कांग्रेस के प्रदर्शन के समय ऐसी सख्ती नहीं होती, उन्हें मंजूरी भी मिल जाती है. अब पार्टी रामलीला मैदान में बड़े आंदोलन की तैयारी में है. 

 

यह भी पढ़ें - दुर्गा पूजा तक धरना प्रदर्शन बंद करने का ऐलान, लेकिन राहुल गांधी ने बना लिया है अपना प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Protest, Congress Protest Delhi, Ramlila Maidan, Ramlila Maidan Delhi, CEC Gyanesh Kumar Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com