विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

रांची से कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उतारा, गोड्डा में प्रत्याशी बदला

इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं. यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा.

रांची से कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उतारा, गोड्डा में प्रत्याशी बदला
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं. यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा. वहीं, कांग्रेस ने गोड्डा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. अब यहां प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके पहले दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया गया था. उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के लिए पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया था.

लोकसभा चुनाव के बचे हुए चरणों से पहले ताकत दिखाने के लिए रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इकट्ठा हुए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के नेताओं ने दावा किया अबकी बार बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा जाएगा. विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा पर ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.

रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान न्याय महारैली' में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' में शामिल 28 दलों के नेता शामिल हुए. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली में कहा कि देश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और पार्टी लोकसभा चुनाव में 150 सीट भी नहीं जीत पाएगी.

ये भी पढ़ें : निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के मंत्री संजय निषाद अज्ञात लोगों के हमले के बाद हुए जख्मी

ये भी पढ़ें : CCTV में कैद हुआ हादसा, जिसमें हुई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2024, Congress Candidate In Ranchi, Subodhkant Sahay Daughter Yashaswini Sahay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com