लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. गौरव वल्लभ ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़ने के बाद उस पर जमकर आरोप लगाए हैं. एनडीटीवी के साथ शनिवार को ख़ास बातचीत में गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे जबरन अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए कहा था. वहीं गौरव वल्लभ ने यह कहते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया था कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते और 'वेल्थ क्रिएटर्स' को गाली नहीं दे सकते हैं.
गौरव वल्लभ ने NDTV से कहा, "मैंने अदाणी के खिलाफ प्रेसवार्ता की. पर जब अदाणी को सेबी ने क्लीनचिट दे दी तो मैंने कांग्रेस के सभी नेताओं को बोला कि अब अदाणी वाले मुद्दे को हमें ड्रॉप करना चाहिए. वैल्थ क्रिएटर्स को गाली देना बंद करना चाहिए. पर कांग्रेस ने मेरी बात नहीं सुनी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
PA चला रहे हैं कांग्रेस के बड़े-बड़े डिपार्टमेंट : गौरव वल्लभ
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया और कहा, "कांग्रेस के जो भी बड़े-बड़े डिपार्टमेंट हैं, वो पीए लोग चला रहे हैं. पीए लोगों को आप पीए का काम दो. राजनेताओं को पॉलिटिक्स का काम दो."
कांग्रेस को बताया था सनातन विरोधी
इससे पहले, पार्टी छोड़ने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख ने उनको हैरानी में डाल दिया था. पार्टी के इस स्टैंड से वह काफी असहज हो गए थे, क्योंकि वह जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हैं. कांग्रेस और इसके गठबंधन से जुड़े लोग सनातन के विरोधी हैं.
ये भी पढ़ें :
* "मैं शुरू से चाहता था राम मंदिर बने...": कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले गौरव वल्लभ
* "देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली नहीं दे सकता...": गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
* कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गौरव वल्लभ के बारे में जानें ये 5 अहम बातें
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं