लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls 2024) से पहले कांग्रस को एक और झटका लगा है. एक तरफ संजय निरुपम ने पार्टी छोड़ दी तो दूसरी तरफ गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा (Gourav Vallabh Resigned Congress) दे दिया है. पार्टी छोड़ने से पहले गौरव वल्लभ ने एक्स पर ट्वीट कर कांग्रेस का हाल-ए-बयां किया. उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी आज दिशाहीन हो गई है. इसीलिए वह यहां वह ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहे.इसलिए वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं.
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम लिखे अपने इस्तीफे की एक कॉपी सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने लिखा कि भावुक होने के साथ ही उनका मन भी बहुत व्यथित है. वह बहुत कुछ लिखना और कहना चाहते हैं, लेकिन उनके संस्कार इसमें आड़े आ रहे हैं. लेकिन फिर भी वह आपनी बातों के सामने रख रहे हैं. गौरव ने कहा कि उनको लगता है कि सच को छिपाना अपराध होता है और वह इस अपराध में भागी नहीं बन सकते.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी देखें:
कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा.मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता.इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहाहूं pic.twitter.com/Xp9nFO80I6
— Prof. Gourav Vallabh (@GouravVallabh) April 4, 2024
"राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख से असहज"
अपने इस्तीफे में गौरव वल्लभ ने लिखा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी सोचकर उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की थी. उनको लगा था कि कांग्रेस में युवा और बौद्धिक आइडियों की कद्र की जाती है लेकिन पिछले कुछ सालों में उनको महसूस हुआ कि कांग्रेस का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं संग खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख ने उनको हैरानी में डाल दिया. पार्टी के इस स्टैंड से वह काफी असहज हो गए, क्यों कि जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हैं. कांग्रेस और इसके गठबंधन से जुड़े लोग सनातन के विरोधी हैं.
संजय निरुपम ने भी छोड़ी कांग्रेस
बता दें कि संजय निरुपम ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उनको पार्टी के छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया है. अब कांग्रेस नेता और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है. लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कई नेताओं ने कांग्रेस से दूरी बना ली है.
ये भी पढ़ें-"मेरे इस्तीफा देने के बाद...": कांग्रेस से निकाले जाने पर संजय निरुपम की प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं