कांग्रेस पार्टी आज हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक करेगी. इस बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय अहम बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को देखते हुए तेलंगाना में पार्टी के अभियान को बढ़ावा देना है. सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल विश्वास जताया कि पार्टी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सरकार बनाएगी. इन जगहों पर साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
ये भी पढ़ें-तनावपूर्ण संबंधों के बीच कनाडा भारत में नियोजित व्यापार मिशन को कर रहा स्थगित
'तेलंगाना के लिए होगा 6 गारंटी का ऐलान'
हैदराबाद में आयोजित हो रही बैठक में 'भारत जोड़ो यात्रा 2' के आयोजन को लेकर भी चर्चा की जा सकती है. कांग्रेस पार्टी सोमवार के हैदराबाद में एक मेगा रैली करेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि पार्टी तेलंगाना के लोगों के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनावों में पार्टी को लोगों से स्पष्ट जनादेश मिलेगा. जयराम रमेश ने सीडब्ल्यूसी बैठक को ऐतिहासिक बताते हगुए कहा कि यह बैठक तेलंगाना की राजनीति के लिए "परिवर्तनकारी" साबित होगी.
तेलंगाना में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
जयराम रमेश ने के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर तीखा हमला किया. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार और केसीआर सरकार को भी एक ही सिक्के के दो पहलू बताया. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई अंतर नहीं है. दिल्ली में नरेंद्र मोदी हैं और हैदराबाद में केसीआर हैं. बता दें कि तेलंगाना में बीजेपी और सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज होगी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक
तेलंगाना चुनाव 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए एक अग्निपरीक्षा की तरह होगा. यही वजह है कि कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो गया है.पार्टी ने कांग्रेस कार्य समिति का पुनर्गठन किया है. मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस प्रमुख बनने के 10 महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति का गठन किया गया था. इसमें 39 नियमित सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं.
ये भी पढ़ें-"लोकतंत्र में चुनाव आयोग का गठन ट्रस्ट के साथ होना चाहिए": NDTV से पूर्व CEC एसवाय कुरैशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं