- कांग्रेस में 81 नए सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की घोषणा की है
- नियुक्त सचिवों में करीब आधे नए चेहरे हैं
- नियुक्तियों में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को साधा
नई दिल्ली. कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 81 सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की घोषणा की है. पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. कांग्रेस संगनात्मक नई सूची में करीब आधे चेहरे ऐसे हैं जिन्हें पहली बार सचिव बनाया गया है. नियुक्तियों में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. सचिवों को विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों से संबद्ध किया गया है.
दो तिहाई की उम्र 50 से कम
कांग्रेस ने संगठन में अहम फेरबदल करते हुए 81 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है जिनमें 43 नए चेहरे हैं. दो दर्जन पुराने सचिवों की छुट्टी की गई है. 2029 लोकसभा चुनाव के लिहाज से अहम इन नियुक्तियों में सबसे ज्यादा ध्यान सामाजिक प्रतिनिधित्व को दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों में से पचास फीसदी पिछड़े, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से बने हैं. कुल 81 में से 29 सामान्य वर्ग से, 20 ओबीसी, 5 ईबीसी, 11 एससी, 5 एसटी हैं. वहीं, 11 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. इस लिहाज से करीब दो तिहाई सचिव एससी, एसटी, ओबीसी-ईबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. 12 महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. महिलाओं की भागीदारी करीब 15 फीसदी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की औसत आयु 49 साल है. इनमें दो तिहाई की उम्र 50 से कम है.
करीब दो सौ नेताओं का इंटरव्यू
राष्ट्रीय सचिवों के चयन के लिए सितंबर में राहुल गांधी ने संगठन के करीब दो सौ नेताओं का इंटरव्यू लिया था. इस प्रक्रिया में केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. इसके बाद से परिणाम का इंतज़ार किया जा रहा था. नियुक्तियों में राहुल गांधी के “सामाजिक न्याय” फार्मूले की छाप साफ़ नज़र आ रही है. कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय सचिव विभिन्न राज्यों और विभाग में प्रभारी के अधीन काम करते हैं. उनसे अधिक फील्ड वर्क की अपेक्षा की जाती है. हाल में ही कांग्रेस नेतृत्व ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले सचिवों को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों का प्रभारी नियुक्त कर प्रमोशन दिया है.
कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से जुड़े सचिव
प्रणव झा
गौरव पांधी
संचार, प्रचार-प्रसार एवं सोशल-डिजिटल मीडिया
डॉ. विनीत पूनिया
रुचिरा चतुर्वेदी
राज्यवार और दायित्ववार नियुक्त सचिव
असम
मनोज चौहान
बॉबी भगत
इफ्तेखार अहमद
केरल, लक्षद्वीप
मयूरा एस. जयराजकुमार
गणेश कुमार यादव
तमिलनाडु, पुडुचेरी
निवेदित अल्वा
जंगा गौतम
वेंकटेश्वर
उत्तराखंड
मनोज यादव
सुरेंद्र शर्मा
भीम कुमार
गुजरात
रामकिशन ओझा
सुभाषिनी यादव
हेम सिंह शेखावत
नरेश ठाकुर
कर्नाटक
नेट्टा डी'सूजा
मोहन जोशी
सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी
एडवोकेट एस. सारथ
पंजाब
हिना कावरे
रविंद्र दलवी
सुराज सिंह ठाकुर
डॉ. राज कुमार मौर्य
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख
दीराज गुर्जर
सुशील कुमार पासी
मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश
अनिल ए. थॉमस
सुसांता चक्रवर्ती
जेनाब चंदेल
मध्य प्रदेश
नीतू वर्मा सोइन
पाल भाई अंबालिया
डॉ. अजय कुमार पासवान
ओमवीर यादव
झारखंड
भूपेंद्र मरावी
अविनाश कजला
बिहार
प्रदीप नरवाल
प्रो. प्रकाश सोनावणे
महबूब पाशा
ओडिशा
जेट्टी कुसुम कुमार
पुर्नचंद्र पाधी
गोवा, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव
डॉ. अंजली निंबालकर
तेलंगाना
सचिन सावंत
साइमन एलेक्स
दिल्ली
दानिश अबरार
आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
सेन्थामिल अरासु
वी. शंकर
पश्चिम बंगाल
अब्दुल खालिक
दीबाशीष पटनायक
गुंजन पटेल
हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़
कमलकांत शर्मा
डॉ. राहुल राजभर
उत्तर प्रदेश
अभिषेक दत्त
वरुण चौधरी
कुणाल चौधरी
जगदीश चंदर जांगिड़
अब्दुल हन्नान
संजीव आर्य
हरियाणा
दीपक राठौड़
सुनील अहिरे
मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड
जारिटा लैतफ्लांग
अमित बावा सैनी
दुंगर राम गेडर
महाराष्ट्र
यू.बी. वेंकटेश
रेहाना रायज चिश्ती
एफ.एच. जक्कप्पनावर
योगेंद्र योगी
छत्तीसगढ़
जितेंद्र बघेल
हरनाम सिंह
राजस्थान
विश्व विजय सिंह
पोरलक खार्टे
डॉ. पलक वर्मा
मनोज बागड़ी
संयुक्त कोषाध्यक्ष (संपत्ति एवं प्रॉपर्टीज)
निलेश पटेल
नितिन कुंबलकर
प्रशासन
सुशांत मिश्रा
मनोज त्यागी
प्रशिक्षण एवं संदेश
संतोष कोलकुंडा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस एवं विदेश मामले
डॉ. आरथी कृष्णा
इन नेताओं की सेवाओं की सराहना
पार्टी ने निवर्तमान एआईसीसी सचिवों/संयुक्त सचिवों के योगदान की भी सराहना की है. इनमें अंबा प्रसाद, बी.एम. संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा, मंसूर अली खान, नवीन शर्मा, पी. गोपी, पी. विश्वनाथन, पृथ्वीराज साठे, पूनम पासवान, रोजी एम. जॉन, रुत्विक मकवाना, एस.ए. संपथ कुमार, संजना जाटव, शहनवाज आलम, टी.एन. प्रतापन, उषा नायडू, वी.के. अरिवाझगन, विदित चौधरी, मैथ्यू एंटनी, रणविजय सिंह लोचव और विजय जांगिड़ शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | मतभेद की अटकलों के बीच एक मंच पर दिखे चन्नी-सचिन पायलट, वडिंग की ‘नाराजगी' पर भी हुई चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं