कोयंबटूर विस्फोट (Coimbatore blast) मामले के छह आरोपियों में से एक ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि वह केरल की जेल में दो ऐसे लोगों से मिला था जिनका श्रीलंका के ईस्टर बम विस्फोट में शामिल आईएसआईएस समूह से संबंध था. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
सूत्रों के अनुसार फिरोज इस्माइल ने स्वीकार किया कि उसने केरल की एक जेल में बंद मोहम्मद अजहरुद्दीन और राशिद अली से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात के मकसद का पता लगाने के लिए आगे पूछताछ की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने कहा कि पांच आरोपियों को उनके घर ले जाया गया और तलाशी ली गई.
इस बीच, पुलिस ने कोयंबटूर जिले में वाहनों की जांच जारी रखी और सड़क किनारे खड़ी लावारिस मोटरसाइकिल और कार को अपने कब्जे में ले लिया. इसके अलावा अधिकारियों ने तमिलनाडु की केरल के साथ लगती सीमा पर पुलिस और वन चौकियों पर भी वाहनों की जांच तेज कर दी है. पुलिस राज्य के अन्य हिस्सों में भी संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ले रही है.
दिवाली के एक दिन पहले यहां कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट होने से उसमें सवार जेमिशा मुबीन की मौत हो गई थी. बाद में मुबीन के घर से पोटेशियम नाइट्रेट समेत 75 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया था.
वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कार विस्फोट को एक बड़ा आतंकी हमला करने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि बाद में मिले विस्फोटक और रसायन यह बताने के लिए पर्याप्त है कि उन लोगों ने हमलों की एक श्रृंखला की योजना बनाई थी.
वह यहां के पास जेएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस एंड हॉस्पिटल्स में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
रवि ने कहा, 'जिले में कुछ दिन पहले हुई घटना एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने का प्रयास था. सवाल यह है कि जब तमिलनाडु पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर संदिग्धों को पकड़ लिया तो एनआईए को बुलाने में चार दिन से अधिक समय क्यों लगा.''
उन्होंने कहा, 'आतंकवादी सभी के दुश्मन हैं और वे किसी के दोस्त नहीं हैं. हम जानते हैं कि आतंकवादी अलग-अलग काम नहीं करते हैं. वे एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं. वे लोग जो कर रहे थे, वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. कोयंबटूर साजिश रचने वाले आतंकवादियों के लिए जानीमानी जगह है.''
रवि ने कहा, ‘‘कार विस्फोट मामले में शामिल लोग विगत में हमारे रडार पर थे. हमसे कहां चूक हुई? क्या हमारी निगरानी प्रणाली ने काम नहीं किया.''
तमिलनाडु : कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस में 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं