विज्ञापन

सैफ को चाकू मारने वाले बांग्लादेशी आरोपी ने फिर लगाई दया की गुहार, कहा- अपराध स्वीकार करना चाहता हूं

सेशल कोर्ट ने सैफ अली खान पर हमले के आरोपी के आवेदन पर ध्यान देते हुए जेल प्रशासन को बांग्लादेश के दूतावास से संपर्क करने का निर्देश दिया है. बता दें कि पिछले महीने ही शरीफुल के खिलाफ आरोप तय किए थे.

सैफ को चाकू मारने वाले बांग्लादेशी आरोपी ने फिर लगाई दया की गुहार, कहा- अपराध स्वीकार करना चाहता हूं
सैफ अली खान के अटैकर ने लगाई दया की गुहार
फाइल फोटो
  • सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम ने सेशन कोर्ट में दया की गुहार लगाई है
  • 6 जनवरी 2025 की रात मुंबई के बांद्रा में सैफ अली खान पर चाकू से हमले के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था
  • आरोपी शरीफुल इस्लाम चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था. वह भारत में फर्जी नाम से रह रहा था
मुंबई:

एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बांग्लादेशी आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने एक बार फिर से दया की गुहार लगाई है. उसने सेशन कोर्ट में दया का आवेदन दायर किया है. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करने की इच्छा जताते हुए दया की गुहार लगाई है. बता दें कि 6 जनवरी 2025 की रात को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके 'सद्गुरु शरण' अपार्टमेंट में सैफ पर चाकू से हमला किया गया था. हमलावर को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था. तब से वह न्यायिक हिरासत में है.

सैफ के आरोपी ने लगाई दया की गुहार

सैफ के आरोपी ने पहली बार ये आवेदन नहीं किया है. शरीफुल इससे पहले भी ऐसा ही आवेदन कोर्ट में दे चुका है. हालांकि, उस समय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीपी. देशमुख ने उसका आवेदन खारिज कर दिया था. अब उसने  ने दोबारा न्यायालय में अपराध स्वीकार करने और दया की याचना करने संबंधी आवेदन दाखिल किया है. 

पिछले महीने शरीफुल पर हुए थे आरोप तय

कोर्ट ने उसके आवेदन पर ध्यान देते हुए कारागार प्रशासन को बांग्लादेश के दूतावास से संपर्क करने का निर्देश दिया है. बता दें कि सेशन कोर्ट ने पिछले महीने शरीफुल के खिलाफ आरोप तय किए थे. इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया था. 

सैफ अली खान को पांच जगहों पर घोंपा था चाकू

बता दें कि एक्टर सैफ अली खान को पांच जगहों पर चाकू घोंपा गया था.सैफ की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक,  उनको पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी पर गहरी चोटें लगी थीं. उन्हें दोस्त अफसर जैदी ऑटोरिक्शा में एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे थे.जांच में सामने आया था कि बांग्लादेशी आरोपी चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसा था. 

बांग्लादेशी घुसपैठिया फर्जी नाम से रह रहा था

 उन पर कथित हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम पिछले साल बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसा था. उसने अपना फर्जी नाम बिजॉय दास रख लिया था. सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस की 20 टीमें तीन दिन तक उसे ढूंढती रही थीं, तब जाकर वह पकड़ा जा सका था. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-सैफ को लगी थी 5 जगह चोट, दोस्त लेकर पहुंचा था अस्पताल; सामने आई मेडिकल रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan  attack, Saif Ali Khan Attack Accused, Bangladeshi Accused, Shariful Islam Saif Ali Khan, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com