विज्ञापन

ये जिहादी हैं, पेपर लीक बहाना है... अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले ने क्या कहा

जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के गए अभिजीत दीपके को कुछ लोगों ने थप्पड़ जड़ दिए. थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके का पहला बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह हमला डर और कायरता की निशानी है.

ये जिहादी हैं, पेपर लीक बहाना है... अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले ने क्या कहा

जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सीजेपी फाउंडर को कई लोगों ने मिलकर थप्पड़ मारे हैं. जिसके बाद पुलिस ने 5-6 लोगों को हिरासत में लिया और विधायकपुरी थाने लेकर गई. CJP फाउंडर को थप्पड़ मारने पर पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है. उधर घटना के बाद थप्पड़ मारने वाले युवकों के दोस्त और समर्थक भी विधायकपुरी थाने पर इकट्ठा हो गए हैं. वहीं, थप्पड़ मारने वाले एक युवक ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी हूं, ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं. पेपरलीक तो सिर्फ इनका एक बहाना है. 

'समाज तोड़ने वाले का इलाज करते हैं'

विधायकपुरी थाने के बाहर मौजूद उनके एक दोस्त अर्जुन ने बताया कि हम लोग वहां पर प्रदर्शन देखने गए थे, लेकिन हमने वहां पर देखा किस तरह की बातें हो रही थी कि हिंदुत्व को कैसे तोड़ा जाए, बांटा जाए. थप्पड़ मारने वाले युवकों के दोस्त ने कहा कि हम लोग समाज के लिए काम करते हैं, राष्ट्र के लिए काम करते हैं, जो समाज को तोड़ने का काम करता है, हम उसका इलाज करते हैं. युवक ने अंदर अपने दोस्तों की पहचान अर्जुन पंडित, राकेश, अजय और रोहित वैष्णव से की है. 

युवकों के वकील ने क्या कहा? 

वहीं, अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वालों के एडवोकेट बसंत पारीक ने बताया कि वहां पर शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा था. पुलिस ने निर्दोष युवाओं को वहां से हिरासत में लिया है. 6 युवाओं को हिरासत में लिया गया है. वायरल वीडियो पूरा नहीं है, पूरा वीडियो आयेगा तभी सच सामने आ पाएगा. हमने पुलिस से निवेदन किया है, यह सभी छात्र हैं, किसी का भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. युवा केवल वहां प्रदर्शन देखने गए थे, इन्हें वहां पर उकसाया गया है.

शहीद स्मारक पर था कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के लेक जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था. पहले तो प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया. फिर बाद में सशर्त कॉकरोच जनता पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी. इसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शामिल होने पहुंचे थे. इस बीच भीड़ में कुछ लोगों ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ जड़ दिए.

यह भी पढे़ं- जयपुर में थप्पड़कांड के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का पहला बयान, कहा- हमले डर की निशानी हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Dipke, Abhijeet Dipke Slapped In Jaipur, Abhijeet Dipke Slapped News, CJP Founder Abhijeet Dipke, Cockroach Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com