विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में सीएम भूपेंद्र पटेल, 2 मंत्रियों से छीना विभाग

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अचानक हुए घटनाक्रम में शनिवार को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी को राजस्व विभाग से और पूर्णेश मोदी को सड़क एवं इमारत विभाग से हटा दिया.

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में सीएम भूपेंद्र पटेल, 2 मंत्रियों से छीना विभाग
सूत्रों के अनुसार फिलहाल दोनों विभागों का अतिरिक्त कार्यभार मुख्यमंत्री संभालेंगे
अहमदाबाद:

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अचानक हुए घटनाक्रम में शनिवार को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी को राजस्व विभाग से और पूर्णेश मोदी को सड़क एवं इमारत विभाग से हटा दिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि राज्य में कुछ महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होना है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शनिवार रात बताया कि फिलहाल दोनों विभागों का अतिरिक्त कार्यभार मुख्यमंत्री संभालेंगे.

उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री हर्ष सिंघवी को राजस्व विभाग के राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और उद्योग तथा वन और पर्यावरण विभाग में राज्य मंत्री जगदीश पांचाल को सड़क और इमारत विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है. त्रिवेदी के पास अब आपदा प्रबंधन, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय कार्य विभाग है जबकि मोदी परिवहन, नागर विमानन, पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Chief Minister, Bhupendra Patel, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com