राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर मंडराते संकट के दौर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने दावा किया है कि एक क्षेत्रीय दल भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के दो विधायकों ने उनको अपना समर्थन दे दिया है. अशोक गहलोत ने एक ट्वीट करके यह दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ''भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर और अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर सरकार को समर्थन देने की घोषणा की.'' इस दल ने चंद दिनों पहले ही गहलोत सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों ने समर्थन देने का पत्र सौंप दिया है. इसका फोटो भी उन्होंने ट्वीट किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाक़ात कर और अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। pic.twitter.com/a2783tQYDo
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 18, 2020
गौरतलब है कि राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच पांच दिन पहले ही भारतीय ट्राइबल पार्टी (Bharatiya Tribal Party) ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष महेश भाई वसावा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया और कहा था कि विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट के समय वे न तो कांग्रेस को, ना अशोक गहलोत को, ना सचिन पायलट (Sachin pilot) को और ना ही बीजेपी (BJP) को वोट करें. दोनों विधायकों को वोटिंग के दौरान एबसेंट रहने को कहा गया था. पार्टी ने साथ-साथ निर्देश न मानने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी. राजस्थान में भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायक हैं.
राजस्थान में इसी हफ्ते उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के विद्रोह और उक्त दो विधायकों का रुख सियासी ड्रामे को एक दिलचस्प मोड़ पर ले आया था. अपने विधायकों को सचिन पायलट के विद्रोही खेमे में जाने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए यह एक और संकट था.दो विधायकों के समर्थन वापस लेने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुमत का आंकड़ा बिगड़ जाता.

तमाम उठापटक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिलहाल अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे हैं. उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की बगावत रंग लाती नहीं दिख रही है. बीजेपी ने पायलट से दूरी बना ली है और तीस विधायकों का दावा कर रहे पायलट के खेमे में मुश्किल से 15-20 विधायक ही जुटा पाए हैं.
VIDEO: सचिन पायलट के साथ नहीं भारतीय ट्राइबल पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं