पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आज लुधियाना में ऑटो और कैब ड्राइवरों (Auto and Cab Drivers) की एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बात के लिए आप मेरे पास आएं. इस बीच एक ऑटो चालक ने केजरीवाल को डिनर का न्यौता (Dinner Invitation) दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल देर शाम डिनर करने पहुंचे.
दरअसल, प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान माइक लेते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं एक ऑटो वाला हूं. आप ऑटो चालकों की मदद करते हैं, क्या आप इस गरीब ऑटो वाले के घर भोजन के लिए आएंगे? मैं आपको दिल से आमंत्रित कर रहा हूं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हां करते हुए पूछा कि क्या मैं भगवंत (मान), (हरपाल सिंह) चीमा को साथ ला सकता हूं? हम सब आएंगे. जिसके बाद ऑटो चालक ने सभी को डिनर करने का निमंत्रण दिया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर मौके पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियाँ बजाईं.
इसके बाद देर शाम अरविंद केजरीवाल ऑटो चालक के घर डिनर करने गए. इस बाबत उन्होंने ट्वीट भी किया और लिखा, "दिलीप तिवारी ने आज दिल से हमें अपने घर खाने पे बुलाया. उनके परिवार ने इतना प्यार दिया. बेहद स्वादिष्ट भोजन. मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर अब खाने का आमंत्रण दिया."
दिलीप तिवारी ने आज दिल से हमें अपने घर खाने पे बुलाया। उनके परिवार ने इतना प्यार दिया। बेहद स्वादिष्ट भोजन। मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर अब खाने का आमंत्रण दिया। https://t.co/PqCLUue4pm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 22, 2021
बता दें कि जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली के ऑटो वाले मुझको अपना भाई मानते हैं, आज मैं आप लोगों से रिश्ता बनाने के लिए आया हूं. आपका भाई बनने के लिए आया हूं. क्या आप मुझको अपना भाई बनाओगे? मैं आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी लेने आया हूं केवल ऑटो की नहीं. घर में कोई भी समस्या हो तो मेरे पास आ जाना.
इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर उनके प्रचार अभियान की नकल करने को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि मैंने पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक की घोषणा की. नकली केजरीवाल ने वही कहा. मेरी ऑटो यूनियन से मुलाकात 10 दिन से पहले से आयोजित थी, लेकिन उन्होंने (सीएम चन्नी) ने भी आज ही बैठक की. डरना अच्छा है.
गौरतलब है कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक ही दिन, कुछ ही घंटों के अंतराल पर ऑटो रिक्शा यूनियनों संग बैठक की. केजरीवाल ने अगले साल होने वाले उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर वहां भी ऑटो और टैक्सी चालकों के साथ इसी तरह की बातचीत की है. वहीं इससे पहले, सीएम चन्नी ने ऑटो चालकों के एक समूह से कहा था कि मेरे शुरुआती दिनों में भी मैं ऑटो चलाता था और मेरी सरकार लंबित पड़े चालानों को माफ करने का काम करेगी.
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी पार्टी की सबसे बड़ी घोषणा की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं