विज्ञापन

वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद भी जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन; CJP ने इस्तीफे समेत रखीं ये 4 प्रमुख मांग

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया, लेकिन आंदोलन थमा नहीं है। CJP ने साफ कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों के पूरा होने तक जंतर-मंतर पर विरोध जारी रहेगा. वहीं सरकार से बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को न्यूट्रल वेन्यू चुना गया है.

वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद भी जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन; CJP ने इस्तीफे समेत रखीं ये 4 प्रमुख मांग
अनशन खत्म, लेकिन आंदोलन जारी: CJP
File Photo
  • सोनम वांगचुक के फैसले के बाद आंदोलनकारियों की नई रणनीति
  • न्यूट्रल वेन्यू पर बातचीत के लिए राजी हुई सरकार
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, CJP ने दोहराईं अपनी चार मांगें
नई दिल्ली:

CJP Students Protest Jantar Mantar: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन बाद आमरण अनशन समाप्त किए जाने के बाद छात्र संगठनों और आंदोलन से जुड़े नेताओं ने राहत और संतोष व्यक्त किया है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि सरकार ने उनकी महत्वपूर्ण मांग मानते हुए बातचीत के लिए एक तटस्थ स्थान पर सहमति दी है. इसी के तहत अब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में चर्चा होगी. छात्र नेताओं का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रभावित परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने जैसी मांगों को लेकर वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने पर ऐसे जताई खुशी

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी बातचीत : CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के फैसले से खुश है. उन्होंने कहा, "हम खुश हैं. हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती. हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत न्यूट्रल जगह पर हो. बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है." उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरकार और आंदोलनकारियों के बीच चर्चा का दौर शुरू होने जा रहा है.

चार मांगों पर अड़े छात्र नेता

CJP की प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि सरकार ने तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमति दे दी है, लेकिन संगठन अपनी मुख्य मांगों को मजबूती से रखेगा. उन्होंने कहा, "सरकार ने हमसे एक न्यूट्रल जगह पर मिलने पर सहमति जताई है. हम अपनी वही मांगें रखेंगे जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं. चार प्रमुख मांगों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रभावित परिवारों को मुआवजा और निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेना शामिल है." उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर सोनम वांगचुक के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "हमें राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद. आपने अपनी जान दांव पर लगाकर पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया. आपका जीवन इस देश के लिए बहुत कीमती है."

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रहेगा जारी

अभिजीत दीपके ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा." इस बयान से साफ है कि आंदोलनकारी फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं हैं और बातचीत के साथ-साथ दबाव की राजनीति भी जारी रखेंगे.

बातचीत पर टिकी नजरें

सरकार और आंदोलनकारियों के बीच प्रस्तावित बातचीत को मौजूदा गतिरोध खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अब सभी की निगाहें कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मांगों और संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : देश में हिंसा न हो; अनशन तोड़ते ही समर्थकों से क्या बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी ने कहा सेहत का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; पथराव और तोड़फोड़, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

यह भी पढ़ें : CJP प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में हुए बवाल और तोड़फोड़ को लेकर दर्ज हुई 4 FIR, पुलिस ने लगाई ये धाराएं

यह भी पढ़ें : ‘मैंने सोचा, प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं, जब पढ़ाई कर स्कोर बढ़ा सकता हूं?' NDTV से बोले NEET टॉपर पंशुल बंसल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Jantar Mantar, Sonam Wangchuk, Student Protest, Constitution Club Of India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com