विज्ञापन

CJP का नया ऐलान: इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालेंगे, वादाखिलाफी का आरोप

CJP ने दिल्ली में फिर से आंदोलन करने का ऐलान किया है. CJP 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालेगी.

CJP का नया ऐलान: इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालेंगे, वादाखिलाफी का आरोप
FIR वापस लेने की मांग को लेकर फिर सड़क पर उतरेगी CJP
NDTV
  • CJP ने केंद्र सरकार के वादे पूरे न करने के विरोध में 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान किया
  • मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा के कारण जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की बर्बरता के शिकार परिवार करेंगे
  • CJP ने सरकार की वादे पूरे करने में देरी और टालमटोल की नीति की कड़ी निंदा की है

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में फिर से आंदोलन करने का ऐलान किया है. CJP ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए. इसके खिलाफ CJP 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालेगी.  इस मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा के कारण जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों के परिवार करेंगे.

'सरकार वादे पूरे करने में कर रही देरी'

CJP ने कहा कि सरकार द्वारा 25 जुलाई को भारत के युवाओं से किए गए वादों को पूरा न करने की कड़ी निंदा करते हैं, खासकर उन वादों को जो छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने से जुड़े थे. सरकार द्वारा अपने वादों को पूरा करने में लगातार देरी और टालमटोल करने के कारण, CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने शांतिपूर्ण तरीके से फिर से लामबंद होने का फैसला किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में CJP का मार्च'

पार्टी ने बताया कि 5 सितंबर को CJP नई दिल्ली में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक युवाओं का एक शांतिपूर्ण मार्च आयोजित करेगी. इस मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा के कारण जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों के परिवार करेंगे. सरकार को अपनी बात का मान रखना चाहिए. हमारे सब्र को हमारी कमजोरी समझने की गलती नहीं होनी चाहिए.

CJP ने कहा कि पिछले एक महीने में सरकार ने वादों को लागू करने के बजाय देरी की रणनीति अपनाई है और तकनीकी कारणों का हवाला दिया है. सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार ने संबंधित मामलों को लेकर स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं दिखाई. पार्टी का यह भी कहना है कि उसे सरकार की ओर से अब तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है. अपने बयान में CJP ने देशभर के छात्रों, युवा संगठनों और नागरिकों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की है. पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और सरकार से केवल अपने वादों को पूरा करने की मांग की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जयपुर के बाद जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, आशुतोष रांका के इवेंट में चले लात-घूंसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, CJP Protest, CJP Protest At Jantar Mantar, CJP Protest Controversy, CJP Protest Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com