विज्ञापन

क्या CJP भी इस्तीफे की मांग छोड़ेगी, आंदोलन खत्म करेगी? वांगचुक के बाद उठे सवाल तो अभिजीत दीपके ने साफ की तस्वीर

सीजेपी फाउंडर ने कहा कि क्या सरकार हमसे इसी समझौते को स्वीकार करने की उम्मीद करती है? यह जवाबदेही नहीं है. जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक हम नहीं रुकेंगे.

क्या CJP भी इस्तीफे की मांग छोड़ेगी, आंदोलन खत्म करेगी? वांगचुक के बाद उठे सवाल तो अभिजीत दीपके ने साफ की तस्वीर
शिक्षा सचिवविनीत जोशी के तबादले पर बोले अभिजीत दीपके (NDTV इमेज)
  • विनीत जोशी को शिक्षा सचिव पद से हटाने और उनकी जगह नए अधिकारी को लाने पर अभिजीत दीपके पर तंज कसा
  • दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है
  • दीपके ने कहा कि विनीत जोशी को हटाकर ऐसे अधिकारी को लाया गया जिन पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप हैं
नई दिल्ली:

NEET पेपर लीक पर चल रहे बवाल के बीच सीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह अपना धरना प्रदर्शन खत्म करेगी या नहीं. दरअसल सोनम वांगचुक के इस्तीफे के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या सीजेपी का रुख भी नजर पड़ेगा. अभिजीत दीपके ने अपने एक्स पोस्ट में ये साफ कर दिया है. वहीं केंद्र सरकार ने गुरुवार रात IAS विनीत जोशी को शिक्षा सचिव पद से हटाकर उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को नया शिक्षा सचिव नियुक्त किया. इस पर भी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने तंज कसा है. दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, 'सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है.' वहीं अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक वह जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.

NEET से जुड़ा पूरा संकट सिस्टम के भ्रष्टाचार का नतीजा

दीपके ने लिखा कि कल (गुरुवार) रात शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर दिया गया. उनकी जगह पशुपालन विभाग के एक IAS अधिकारी को लाया गया है, जिन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. अभिजीत ने आगे लिखा कि पेपर लीक और NEET से जुड़ा पूरा संकट सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा था. भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे एक अधिकारी की जगह ऐसे ही दूसरे अधिकारी को लाना देशभर के युवाओं का सीधा अपमान है.

यह जवाबदेही नहीं है

सीजेपी फाउंडर ने कहा कि क्या सरकार हमसे इसी समझौते को स्वीकार करने की उम्मीद करती है? यह जवाबदेही नहीं है. जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक हम और हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा. 

शिक्षा सचिव के पद से विनीत जोशी को हटाने पर तंज

बता दें कि शिक्षा सचिव के पद से हटाए गए विनीत जोशी 30 जून को संजय कुमार के रिटायर होने के बाद से ही स्कूली शिक्षा सचिव का पद भी संभाल रहे थे. वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के कार्यवाहक अध्यक्ष भी थे.उनको शिक्षा मंत्रालय से तबादला कर पंचायती राज मंत्रालय में भेज दिया गया है. 

विनीत जोशी NTA के महानिदेशक भी रहे

विनीत जोशी को साल 2018 में NTA का महानिदेशक नियुक्त किया गया था. 2021 तक वे इसी पद पर रहे. पिछले कुछ साल में NEET, JEE, UGC,CUET की भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर NTA लगातार सवालों के घेरे में है. 

शिक्षा मंत्रालय के दोनों बड़े विभागों में बदलाव

उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी की जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है. केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 सचिव स्तर की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी है. स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की कमान टीके. अनिल कुमार को सौंपी गई है. यानी शिक्षा मंत्रालय के दोनों बड़े विभागों में शीर्ष स्तर पर बदलाव हुआ है. 

ये भी पढ़ें- कभी NTA के DG, कभी CBSE के डायरेक्टर...जानें कौन हैं उच्च शिक्षा सचिव पद से हटाए गए विनीत जोशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Dipke, CJP Protest, Vineet Joshi's Transfer, Dharmendra Pradhan Resign Row, NEET Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height