विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे दिल्‍ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन, 10 खास बातें

दिल्‍ली मेट्रो के इस सेक्शन में मेट्रो की नई आधुनिक ट्रेनें चलेंगी, जो कि बिना चालक की मौजूदगी के भी चल सकती हैं.

25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे दिल्‍ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन, 10 खास बातें
फाइल फोटो
नई दिल्ली:
  1. यह रूट बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट (मैजेंटा) लाइन का हिस्सा है.
  2. मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने पिछले महीने 12.64 किलोमीटर वाले इस सेक्शन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दी थी.
  3. इस सेक्शन में मेट्रो की नई आधुनिक ट्रेनें चलेंगी, जो कि बिना चालक की मौजूदगी के भी चल सकती हैं
  4. इस रूट पर अत्याधुनिक संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण (सीबीटीसी) सिग्नल तकनीक भी सेवा में लगाई जाएगी जिसकी मदद से ट्रेन की आवाजाही 90-100 सेकंड के भीतर हो सकेगी.
  5. हालांकि प्रारंभिक अवधि में दो-तीन साल तक ट्रेन में चालक होंगे.
  6. फिलहाल नोएडा से दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में जाने के लिए मंडी हाउस पर मेट्रो बदलकर ब्लू लाइन से वॉयलेट लाइन पर जाना होता है.
  7. नए सेक्शन के खुलने के बाद यात्री सीधे वॉयलेट लाइन पर स्थित कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे.
  8. वहीं बॉटनिकल गार्डेन से जनकपुरी वेस्ट (38.23 किलोमीटर) का पूरा कॉरिडोर जब खुल जाएगा तो नोएडा के यात्री हौज खास में ट्रेन बदलकर सीधे गुड़गांव जा सकेंगे.
  9. दिल्ली के बाहर पहली बार बॉटनिकल गार्डन एक ऐसा मेट्रो स्टेशन होगा, जहां पर मेट्रो की विभिन्न लाइनें आकर मिलेगी.
  10. परिचालन शुरू करने से पहले इस लाइन पर 13 से 15 नवंबर तक सुरक्षा जांच की गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Magenta Line, Botanical Garden
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com