दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी. यह फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया है, जिसमें पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक करके बात की. इसके बाद रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया.
भाजपा विधायक दल की बैठक के शुरुआती दौर में मीडिया को अंदर बुलाया गया था. लेकिन थोड़ी ही देर बाद मीडिया को बैठक से बाहर कर दिया गया. फिलहाल इस समय बैठक को पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद संबोधित कर रहे हैं. इस संबोधन के बाद सीएम के नाम की घोषणा होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
थ्री-प्लस के फॉर्मूले पर काम कर सकती है भाजपा
इस बीच यह भी जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा तीन प्लस के फॉर्मूले पर काम कर सकती है. यानी कि मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और स्पीकर. हालांकि रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बन सकती हैं. प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री हो सकते हैं. विजेंद्र गुप्ता स्पीकर हो सकते हैं.
विधायक दल की बैठक में अभी भी भाजपा विधायकों के आने का सिलसिला जारी है. अभी भाजपा के सभी विधायक दफ्तर नहीं पहुंच सके हैं. कुछ लोग रास्ते में हैं. माना जा रहा है कि संभवत सभी विधायकों के आने के बाद बैठक से सीएम के नाम की घोषणा होगी.
बैठक शुरू होने से थोड़ी देर पहले अमरिंदर सिंह लवली भाजपा दफ्तर पहुंचे हैं. उन्होंने भी सीएम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जो पार्टी तय करेगा वहीं सीएम होगा. इस बीच एक बड़ी जानकारी यह सामने आई है कि दिल्ली में गुरुवार को सीएम के साथ 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं. हाालंकि मंत्री कौन-कौन होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
मनोज तिवारी, शिखा रॉय सबका जवान बिल्कुल नपा-तुला
विधायक दल की बैठक से पहले ठीक 7 बजे मनोज तिवारी की एंट्री होती है. पत्रकार जब यह सवाल पूछते हैं, तो वह मुस्करा भर देते हैं. इसके बाद रेखा गुप्ता की एंट्री होती है. वह हाथ जोड़ते हुए अंदर निकल जाती हैं. ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा राय पहुंचतीं हैं तो उनसे भी यहीं पूछा जाता है. लेकिन वो भी पार्टी आलाकमान पर छोड़ते हुए अंदर चली जाती है.
Delhi: BJP MLA-elect Rekha Gupta arrives at the BJP state office for the BJP Legislative Party meeting pic.twitter.com/NKUVD3TMQY
— IANS (@ians_india) February 19, 2025
मालूम हो कि दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं. अब थोड़ी ही देर में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय कर लिया जाएगा.
बता दें कि भाजपा 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है. बीजेपी की तरफ से समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.
Delhi: BJP MLA-elect Rekha Gupta arrives at the BJP state office for the BJP Legislative Party meeting pic.twitter.com/NKUVD3TMQY
— IANS (@ians_india) February 19, 2025
इसी बीच बीजेपी का निमंत्रण पत्र भी सामने आ गया है. बीजेपी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे की जाएगी. गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बुधवार का दिन भी हलचल वाला है. लंबे इंतजार के बाद बीजेपी में आज बैठकों का दौर जारी है. शाम तक सीएम के नाम की घोषणा हो जाएगी.

यहां जानिए आज दिन भर का अपडेट
दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे.
दिल्ली में सीएम के ऐलान से पहले दिल्ली बीजेपी ऑफिस में माहौल बनने लगा है. ढोल-नगाड़ों की गूंज की बीच समर्थक जुटने लगे हैं.
रेस में कौन-कौन हैं आगे?
आशीष सूद
- जनकपुरी से विधायक हैं.
- जम्मू कश्मीर के सह-प्रभारी
- दिल्ली में बीजेपी का पंजाबी चेहरा
- छवि साफ-सुथरी है
- टॉप लीडरशिप के करीबी हैं
रेखा गुप्ता
अगर बीजेपी किसी महिला को सीएम बनाती है तो ऐसे में रेखा गुप्ता वो चेहरा हो सकती हैं.
अजय महावर
अजय महावर भी सीएम की रेस में हैं. बीजेपी के 2 बार के विधायक हैं. तब भी जीते थे, जब दिल्ली में बीजेपी की 8 सीटें थीं. पूर्वांचली कनेक्शन काम कर सकता है.
ये तीन भी रेस में
- प्रवेश वर्मा
- सतीश उपाध्याय
- पवन शर्मा
अगर पूर्वांचली पर दांव लगाती है बीजेपी तो ऐस में अभय वर्मा का नाम सामने आ सकता है.
दलित
मादीपुर सुरक्षित सीट से जीतकर आए कैलाश गंगवाल भी सीएम की रेस में हैं.अगर बीजेपी दलित चेहरे पर मुहर लगाती है तो फिर गंगवाल वो हो सकते हैं.
महिलाओं में कौन आगे
- शिखा रॉय
- रेखा गुप्ता
बड़ा अपडेट
जेपी नड्डा से मिले हैं बीजेपी के 10 विधायक.इसे प्रॉटोकॉल का हिस्सा बताया जा रहा है लेकिन इसमें कई संकेत भी छिपे हैं. मिलने वालों में वे चेहरे भी हैं, जो सीएम की रेस में माने जा रहे हैं. नड्डा से मिलने वालों में पवन शर्मा भी हैं.
अमित शाह और नड्डा की आधे घंटे की मुलाकात में सब फाइनल
दोपहर में अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. सीएम पर आखिरी मुहर का फैसला इस मुलाकात में हुआ है क्या?
पर्यवेक्षकों से क्या संकेत
बीजेपी ने सीएम पद के चयन के लिए दो पर्यवेक्षण नियुक्त किए. ये दो हैं ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद. क्या इसमें भी कुछ संकेत छिपा है. अगर निकालना चाहें तो आप निकाल सकते हैं. धनखड़ जाट हैं और रविशंकर पूर्वांचल से हैं. बड़ी बात यह है कि दिल्ली में 24 पूर्वांचली सीटों से 17 बीजेपी ने जीती हैं.
रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ चुने गए पर्यवेक्षक: दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने 2 पर्यवेक्षकों का ऐलान किया है. रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया गया है. ये दोनों शाम को होने वाली दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और नया मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया में भाग लेंगे. सूत्रों की मानें तो आशीष सूद का नाम मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहा है.
दोपहर 1:20 बजे संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म: बीजेपी संसदीय बोर्ड की दोपहर 1:20 बजे बैठक खत्म हुई. बैठक के कुछ ही देर बाद पर्यवेक्षक के नाम के ऐलान होना है.
दोपहर 12:30 बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक की हुई शुरुआत: दिल्ली में सीएम पद के नाम की घोषणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक की शुरुआत हुई. इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे. संसदीय बोर्ड की तरफ से 2 केंद्रीय मंत्री को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया.
शपथ ग्रहण समारोह का पूरा टाइम टेबल, यहां देखिए
- 11-12 बजे शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे.
- 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्रियों आएंगे.
- 12:15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे.
- 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे.
- 12:25 बजे प्रधान मंत्री का आएंगे.
- 12:29 बजे PM मोदी मंच पर आएंगे.
- 12:30 बजे PM राष्ट्रगान होगा.
- 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे.
केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कार्यवाहक सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा है. कैब ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - दिल्ली का CM कौन LIVE: किसे दिल्ली की कमान, बस थोड़ी देर में होगा फाइनल हुए नाम का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं