बिहार और उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए छठ का त्योहार (Chhath Pooja) बहुत ही खास होता है. छठ सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि इमोशन है, जो खासकर बिहार के लोगों के दिल में कूट-कूटकर भरा है. 5 नवंबर को छठ का त्योहार शुरू हो रहा है. पर्व पास आ गया तो गांव-घर जाना तो बनता है. लेकिन इतनी भीड़भाड़ में घर जाएं कैसे, ये चिंता आपको सता रही है तो बिल्कुल चिंता मुक्त हो जाइए. क्यों कि दीपावली और छठ के अवसर पर भारतीय रेलवे 7,296 विशेष गाड़ियां (Railway Chhath Special Trains) चला रही है, ताकि गांव-घर जाने में कोई दिक्कत न हो और हर कोई छठ का त्योहार अपनों के साथ मना सके. जबकि रेलवे ने पिछले साल 2023 में 4,500 विशेष गाड़ियां दीवाली और छठ के मौके पर चलाई थीं. रेलवे की तरफ से चलाई जा रही ट्रेनों की लिस्ट यहां मौजूद है. लेकिन स्टेशन जाने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल ऑनलाइन चेक जरूर कर लें.
कब कितनी ट्रेनें चलाई जा रहीं
- 1 नवंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे ने 4 विशेष गाड़ियां चलाईं
- 2 नवंबर 2024 को 3 विशेष गाड़ी चलाई जा रही हैं
- 2 नवंबर 2024 को 38 गाड़ियां उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र से गुजरेंगी
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जो छठ का त्योहार आते ही अपने-अपने घरों की ओर जाना चाहते हैं. वह पूरे साल छठ का बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन, अफसोस कई बार रेलवे के कुप्रंबधन की वजह से उन्हें घर जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार तो ट्रेन में जगह ही नहीं मिलती है. लेकिन, इस साल केंद्र सरकार ने उनकी मुश्किलें कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है.
2 नवंबर 2024 को चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी
| गाड़ी संख्या | कहां से कहां तक | कितने बजे प्रस्थान |
| 4189 | कानपुर सेन्ट्रल से अलीगढ़ | 07:15 प्रस्थान |
| 01924 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हडपसर | 19:40 प्रस्थान |
| 01919 | आगरा कैंट से अहमदाबाद | 23:30 प्रस्थान |
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं. आरपीएफ यात्रियों को लाइन के हिसाब से ट्रेन में प्रवेश करवा रही है, ताकि धक्का-मुक्की जैसी किसी भी असुविधा से बचा जा सके.
| गाड़ी संख्या | कहां से | कहां तक |
| 01044 | समस्तीपुर | लोकमान्य तिलक ट. |
| 01482 | दानापुर | पुणे |
| 01144 | दानापुर | लोकमान्य तिलक ट. |
| 01206 | दानापुर | पुणे |
| 01124 | गोरखपुर | लोकमान्य तिलक ट. |
| 01432 | गोरखपुर | पुणे |
| 01080 | गोरखपुर | छत्रपति शिवाजी महाराज ट. |
| 01416 | गोरखपुर | पुणे |
| 01492 | हज़रात निजामुद्दीन | पुणे |
| 01026 | बलिया | दादर |
| 05585 | रक्सौल | लोकमान्य तिलक ट. |
| 02563 | बरौनी | नई दिल्ली |
| 02569 | दरभंगा | नई दिल्ली |
| 02393 | पटना | नई दिल्ली |
| 05219 | मुजफ्फरपुर | आनंद विहार ट. |
| 03309 | धनबाद | जम्मू तवी |
| 03425 | मालदा टाउन | पुणे |
| 03483 | भागलपुर | नई दिल्ली |
| 05069 | छपरा | पनवेल |
| 05303 | गोरखपुर | महबूब नगर |
| 05185 | छपरा | यशवंतपुर |
| 05017 | मऊ | उधना |
| 02525 | कामख्या | आनंद विहार ट. |
| 02251 | पटना | नई दिल्ली |
| 04035 | भागलपुर | नई दिल्ली |
| 04003 | पटना | प्रयागराज |
| 07652 | छपरा | जालना |
| 07008 | रक्सौल | सिकंदराबाद |
| 07022 | दानापुर | सिकंदराबाद |
| 01706 | दानापुर | जबलपुर |
| 09804 | दानापुर | कोटा |
| 09344 | पटना | डॉ.अम्बेडकर नगर |
| 09046 | पटना | उधना |
| 09032 | गोरखपुर | धनऊ रोड |
| 09448 | पटना | अहमदाबाद |
| 09310 | नई दिल्ली | इंदौर |
| 09118 | सूबेदारगंज | सूरत |
| 09068 | बरौनी | उधना |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं