- चमोली जिले में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की टनल में अचानक पानी का तेज बहाव होने से आपातकालीन स्थिति बनी.
- टनल के अंदर काम कर रहे मजदूरों में से सात को सुरक्षित बाहर निकालकर दो को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया.
- पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित कर रही हैं.
उत्तराखंड के चमोली जिले में एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) की टनल में एक बड़ा हादसा सामने आया है. टनल के अंदर अचानक पानी का तेज बहाव आने से आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की सूचना है. चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना के समय टनल के अंदर 22 मजदूर काम कर रहे थे. 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना में अभी तक 6 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि अभी भी दो मजदूर अंदर ही फंसे हैं. फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

एसपी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. टनल में अचानक पानी भरने की वजह से अंदर मौजूद मजदूरों के फंसने की आशंका बनी हुई है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है. जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.
जिला प्रशासन को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. बचाव दल टनल के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. चमोली जिले में हुई इस घटना को एक बड़ी दुर्घटना के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढे़ं : चोर शोरूम में 4 घंटे रहा, कॉफी पी, नहाया, लुंगी डांस किया फिर... Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं