विज्ञापन

चारों तरफ तबाही के निशान, तमक नाले से चमोली में मची बर्बादी, मौके पर NDRF की टीम

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. 

  • भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया
  • नीति घाटी में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है
  • एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद हैं.

उत्तराखंड के चमोली ज‍िले की नीति घाटी में सोमवार शाम हुई भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया. पानी के तेज बहाव में ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में बना वैली ब्रिज बह गया, जिससे नीति घाटी में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है. तमक नाले में बढ़े जल प्रवाह के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों से दूर रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद हैं. 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सोमवार को 123 बीआरटीएफ, सुराईथोटा द्वारा निर्मित वैली ब्रिज नाले में अत्यधिक पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गया. घटना में एक व्यक्ति और एक वाहन के बहने की सूचना है. इसके बाद ही जिला प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था. सुरक्षा के मद्देनजर मलारी की ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. 

जहां पुल बहा था वहां अब ऐसे हैं हालात

अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका

तमक नाले में बढ़े जल प्रवाह के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. ऐसे में प्रशासन ने निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों से दूर रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आया सैलाब, तिनके की तरह बहा ले गया पुल, वीडियो देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Rain, Chamoli News, Chamoli Rain, Chamoli Cloudburst, Rain In Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com