Mauganj New RTO Code MP 72: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से अलग होकर बने मऊगंज जिले को नया आरटीओ कोड मिल गया है. जिला बनने के करीब तीन साल बाद मऊगंज को आरटीओ कोड की सौगात मिली है. मध्य प्रदेश शासन द्वारा मऊगंज को नया आरटीओ (RTO) कोड MP 72 आवंटित किया गया है.
ऐसे में अब जिले के वाहनों के लिए अब MP 72 कोड का उपयोग होगा. जिले में पंजीकृत होने वाले सभी नए वाहनों की नंबर प्लेट पर MP 72 लिखा जाएगा.
'मैंने 21 मिनट में बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, 1 दिन में 2 बार फेल, घूस देते ही हो गया पास'
जिलेवासियों में खुशी का माहौल
दअरसल, अब तक मऊगंज जिले के वाहन रीवा या अन्य संबंधित आरटीओ कोड से पंजीकृत होते थे, लेकिन अब जिले के लिए अलग कोड जारी होने से वाहन पंजीयन प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी. नई बाइक, कार या अन्य वाहन खरीदने वाले लोगों को अब MP-72 नंबर आवंटित किया जाएगा. सरकार के फैसले से से जिलेवासियों में खुशी का माहौल है. अलग आरटीओ कोड मिलने से मऊगंज को प्रशासनिक रूप से नई पहचान मिलेगी और परिवहन विभाग के कामकाज में भी तेजी आने की उम्मीद है.
साल 2023 में शिवराज सिंह ने की थी घोषणा
बता दें कि मऊगंज को जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग ने हाल ही में जोर पकड़ रही थी. ऐसे में साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने 5 मार्च 2023 को रीवा जिले की तहसील मऊगंज को प्रदेश का 53 वां जिला बनाने की घोषणा की थी. उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मऊगंज जिले में चार तहसीलें हैं. इनमें मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब शामिल हैं. इसकी इसकी आबादी छह लाख से अधिक है.
(विमल दुबे की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं